भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटरों के मंथली परफॉर्मेंस पर TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) की नई रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट से पता चला है कि जनवरी 2026 में किस कंपनी ने कैसा परफॉर्म किया, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने जनवरी में फिर से कमाल कर दिखाया. मुकेश अंबानी (big blast of Jio) की जियो ने 1.6 मिलियन ( लगभग 16 लाख) नए यूजर्स को जोड़ा है जबकि एयरटेल और BSNL जैसे कॉम्पिटिटर्स ने 1.2 मिलियन (लगभग 12 लाख) और 0.4 मिलियन (लगभग 4 लाख) यूजर्स को नेटवर्स से जोड़ने में सफल रहे.
big blast of Jio – भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने 0.7 मिलियन (लगभग 7 लाख) यूजर्स को गंवा दिया. जेएम फाइनेंशियल की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कहा, Jio ने जनवरी 2026 में JioAirFiber को तेजी से आगे बढ़ाने की वजह से 0.78mn (लगभग 7.8 लाख) होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है.
Jio ने FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) सेगमेंट में 0.25 मिलियन (लगभग 2.50 लाख) सब्सक्राइबर जोड़े हैं. इसमें UBR के आंकड़े शामिल नहीं हैं. Jio देश में UBR सर्विस देने वाला अकेला ऑपरेटर है. वायरलेस सेगमेंट में Jio के कुल 503.57 मिलियन यूजर, 384.91 मिलियन यूजर के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर और 128.97 मिलियन यूजर के साथ वोडाफोन आइडिया तीसरे नंबर पर है.
