मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : शुक्रवार को नगर पंचायत जनकपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की. वनमंडल मनेंद्रगढ़ के उपवनमंडल जनकपुर (big action of forest department) के वन परिक्षेत्र कुंवारपुर में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटाया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़ तिराहा स्थित वन भूमि पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया था. विभाग ने पहले ही भारतीय वन अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. साथ ही संबंधित लोगों को समझाइश भी दी गई थी. इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए एक निर्माणाधीन मकान को जमींदोज किया गया, जबकि दो अन्य अतिक्रमणों को भी हटाया गया.
big action of forest department – वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र अंधा मोड़ के पास स्थित है, जहां पहले कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कार्रवाई जरूरी थी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा.
