Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट
    • नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो
    • एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच
    • शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप
    • चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद
    • BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची
    • दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव
    • परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस उत्तराखंड में भी निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताई योजना

    कांग्रेस उत्तराखंड में भी निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताई योजना

    November 5, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Bharat Jodo Yatra
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू करेगी। 14 से 19 नवंबर के बीच पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली जाएंगी। राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सौंपेंगे। साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी रोपे जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – महिला सशक्तिकरण की ओर धामी सरकार का अनूठा कदम, सवा लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

    Bharat Jodo Yatra – राज्य में यात्रा के दौरान राहुल द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, कानून व्यवस्था समेत सभी ज्वलंत मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा को बल देने के लिए स्थानीय स्तर पर भी याताएं निकालने का कार्यक्रम तय कर दिया है।

    कुमाऊं मंडल के बाद आज शनिवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल मंडल के कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मीडिया से बातचीत में यादव ने बताया कि यात्रा भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद लेकर सात नवंबर को सुबह सात बजे माणा गांव से शुरू होगी।यात्रा के दौरान कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरेाधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – धामी सरकार कर रही पांच नई टाउनशिप का प्लान, ये होंगी विशेषताएं

    पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से विभिन्न चरणों में यात्राएं निकाली जाएंगी।  पार्टी के वरिष्ठ नेता इनमें शामिल रहेंगे। यात्राओं के दौरान प्रत्येक धार्मिक स्थल का जल और मिट्टी भी एकत्र की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि आज दो चरणों में सभी ब्लॉक,नगर जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग अध्यक्ष व विधायकों व शीर्ष नेताओं के साथ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केदारनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! गौतम अडानी ने शेयर किया रोपवे प्रोजेक्ट का शानदार वीडियो

    उत्तराखंड SSSC में बड़ा फैसला : स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, 21 सितंबर को हुआ था एग्जाम

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.