नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा प्रत्याशी योगन्द्र चंदोलिया के समर्थन में गुरुवार को रोहिणी में किए गए रोड शो में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व में अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था लेकिन (Bhajan Lal Sharma On Kejriwal) अब वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के कारण जेल गए।

इसे भी पढ़ें – भीषण गर्मी से दिल्ली में बिजली की मांग का रिकॉर्ड टूटा, 8,000 मेगावाट पर पहुंची

भजनलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की। इन हालातों में दिल्ली की माताओं-बहनों को वे सुरक्षा कैसे देंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के पक्ष में वोट डालकर इन पाखंडियों को जवाब देगी। इस मौके पर भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें – भाजपा की साजिश के तहत दिल्ली का पानी हरियाणा ने रोका : AAP

Bhajan Lal Sharma On Kejriwal – उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। भारत में पिछले 10 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों से जनता का उन पर पूरी तरह से विश्वास कायम है। मोदी ने गरीब कल्याण, सीमा सुरक्षा, देश का विकास करने और आतंकवाद एवं नक्सलवाद को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है और पूरा विश्व भारत को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।

Share.
Exit mobile version