भागलपुर : कानून के रखवालों के लुटेरे बनने का एक हैरान कर देने वाला मामला भागलपुर (बिहार) से सामने आया है। रंगरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम पर आरोप है कि उन्होंने एक ट्रक चालक को सुनियोजित (police turns robber) साजिश के तहत ‘हनी ट्रैप’ में फंसाया और उससे मोटी रकम ऐंठने की कोशिश की। इस घटना ने खाकी की छवि को तार-तार कर दिया है।

police turns robber – मामला 14 जून की रात का है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव जब कटिहार से वापस लौट रहे थे, तब नेशनल हाईवे-31 पर रंगरा थाना की गश्ती टीम ने उन्हें रोका। पुलिसकर्मियों ने उन पर एक बाइक सवार को टक्कर मारने का बेबुनियाद आरोप लगाया और फिर उन्हें फंसाने की साजिश शुरू की।

इसे भी पढ़ें – ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को मिली जमानत; पटना सिविल कोर्ट का फैसला

पीड़ित चालक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन एक युवती को उनके पास खड़ा कर उनकी तस्वीरें लीं। इसके बाद चालक को धमकाया गया, उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। विवश होकर चालक ने ऑनलाइन माध्यम से 18 हजार रुपये का भुगतान किया, जिसके बाद भी उसे धमकियां दी जाती रहीं।

 हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खेल

जब पीड़ित ने अपने मालिक को आपबीती बताई, तो मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुँचा। भागलपुर के SP वैभव शर्मा ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सर्किल इंस्पेक्टर को सौंपी। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर SP ने तुरंत प्रभाव से ट्रेनी दारोगा धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया और ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों को लाइन हाजिर कर दिया।

Share.
Exit mobile version