Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ़ क्रांति के नायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह, आज जयंती पर सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

    ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ़ क्रांति के नायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह, आज जयंती पर सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

    August 24, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Beni Madhav Singh
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली में (Beni Madhav Singh) राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। देश की आजादी के 75वें साल के मौके पर यह कार्यक्रम बेहद खास होगा क्योंकि राणा बेनी माधव सिंह को 1857 की क्रांति के उन नायकों में शुमार किया जाता है, जिन्हें इतिहास में चर्चा नहीं मिली। लेकिन वह लोकनायक के तौर पर पहचान रखते हैं। खासतौर पर रायबरेली जिले में स्वतंत्रता के संघर्ष का जो इतिहास है, उसमें राणा बेनी माधव का नाम अमिट है। आज सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    इसे भी पढ़ें – तीसरी शादी रचाने पर पहली पत्‍नी पहुंच गई थाने, केस दर्ज होते ही शिक्षक दूल्‍हा फरार

    रायबरेली के शंकरपुर रियासत के राजा राणा बेनी माधव सिंह की कहानियां आज भी यूपी के अवध क्षेत्र में सुनाई जाती है। 1856 में अवध के नबाब वाजिद अली शाह को अंग्रेजों ने पद से हटाने का फैसला लिया था और उसका सबसे मुखर विरोध करने वाले लोगों में राणा बेनी माधव सिंह थे। ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बनाया गए रायबरेली के सलोन जिला मुख्यालय पर हुआ विद्रोह राणा की ही संगठन क्षमता की देन था। करीब 25,000 लोगों ने राणा बेनी माधव सिंह के नेतृत्व में विद्रोह किया था। इसके अलावा 10 मई 1857 के विद्रोह के बाद जब पूरे अवध में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ़ क्रन्ति शुरू हुई तो इसके प्रमुख नायक के रूप में राणा बेनी माधव ही थे।

    Beni Madhav Singh – करीब 18 महीनों तक राणा बेनी माधव सिंह के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन चला था और कंपनी के चंगुल से अवध के इलाके आजाद हो गए थे। इसके बाद 17 अगस्त 1857 को राणा बेनी माधव को जौनपुर व आजमगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया। इस बीच अवध के जिलों में अंग्रेजों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जगह-जगह राणा बेनी माधव के नेतृत्व में जमींदारों, तालुकेदारों व स्थानीय लोग ब्रिटिश सेना का विरोध कर रहे थे। राणा की यह गुरिल्ला तकनीक काम आ रही थी और अंग्रेज अधिकारी अवध को दुबारा हासिल करने में नाकाम हो रहे थे।

    इसे भी पढ़ें – शादी की पहली रात नई नवेली दुल्हन का कारनामा, लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार

    इतिहासकारों के अनुसार लखनऊ में क्रांति का सूत्रपात 30 मई 1857 को हुआ। उस समय राणा अपने 15 हज़ार सैनिकों के साथ वहां मौजूद थे। बेगम हजरत महल को भी अंग्रेजों से लड़ाई में राणा बेनी माधव ने मदद की थी। मेजर बीर भजन मांझी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि क्रांतिकारियों के अभूतपूर्व पराक्रम से लखनऊ पर बेगम का आधिपत्य हुआ जिसमें राणा बेनी माधव की प्रमुख भूमिका रही है। हालांकि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के इस वीर नायक के आखिरी दिनों को लेकर मतभेद है। कहा जाता है कि दिसंबर 1858 को राणा नेपाल चले गए और वहीं अंग्रेजों के साथी नेपाल नरेश राणा जंग बहादुर के साथ हुई जंग में शहीद हो गए। इस घटना का उल्लेख अंग्रेज इतिहासकार रॉबर्ट मार्टिन ने हावर्ड रसेल के 21 जनवरी 1860 के एक पत्र के हवाले से किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.