पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल एक वीडियो के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. यह वीडियो हुमायूं कबीर से जुड़ा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से वीडियो की जांच (Asaduddin Owaisi will now contest elections alone) कराने और कार्रवाई करने की मांग की है. तो वहीं राज्य में हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने अपना राजनीतिक गठबंधन खत्म करने का ऐलान किया है.
ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आज शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा, “हुमायूं कबीर से जुड़े खुलासों से यह साफ हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं. AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठे.” पार्टी ने आगे कहा, “आज से, AIMIM ने कबीर की पार्टी AJUP के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है.”
इसे भी पढ़ें – मालदा जज घेराव मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज कर शुरू की जांच
Asaduddin Owaisi will now contest elections alone – इससे पहले पश्चिम बंगाल में कल गुरुवार को एक सियासी विवाद खड़ा हो गया, जब सोशल मीडिया पर हुमायूं कबीर से जुड़ा एक कथित वीडियो वायरल हो गया. वीडियो आने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसे साझा करते हुए प्रवर्तन निदेशालय से कबीर के कथित दावों की जांच करने की मांग की.
हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद कबीर ने इस वीडियो को AI-जेनरेटेड करार दिया और कहा कि इसका मकसद उन्हें बदनाम करना है. उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी. पश्चिम बंगाल के चर्चित मुस्लिम नेताओं में शुमार किए जाने वाले कबीर ने पिछले साल के अंत में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सस्पेंड किए जाने के कुछ दिनों बाद ही ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) का गठन किया था. बाद में कबीर ने ओवैसी की पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया.
