दीनानगर: बटाला में 27 जनवरी की शाम को एक कपल कार में बैठकर कुछ गलत हरकत कर रहा था, तभी उस इलाके में रहने वाले एक बाप-बेटे ने उन्हें रोका और उस बाप-बेटे पर हमला कर दिया और बेसबॉल बैट से मारकर पिता की हत्या कर दी। उस घटना में बेटा घायल हो गया और घटना को अंजाम देने के बाद कपल मौके (Batala Murder Case) से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन उस समय उनके हाथ खाली थे और इस मर्डर केस में पुलिस ने देर रात अमृतसर के गुज्जरपुर इलाके से घटना को अंजाम देने वाले कपल को गिरफ्तार कर लिया।

Batala Murder Case – DSP सिटी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख की रात को यह कपल बटाला की एक कॉलोनी में गलत काम कर रहा था। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा भी लड़की के साथ उसके घर पर रह रहा था। रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी ताकि यह पक्का हो सके कि उन्होंने उस इलाके में कोई समाज विरोधी काम या क्राइम तो नहीं किया जहां ये लोग रह रहे थे। रिमांड लेने के बाद इसका भी खुलासा होगा।

Share.
Exit mobile version