उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने सरेआम अपनी ही गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. दिल दहला देने (Bareilly Salman suicide case) वाली ये घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

खून से लथपथ युवक सड़क की ओर भागा और कुछ ही दूरी पर उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के गांव दूना निवासी सलमान (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें – शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, सलमान दिल्ली में एक हेयर सैलून पर काम करता था. गुरुवार रात करीब 12 बजे वह एक एर्टिगा कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहा था. रास्ते में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी स्थित चौधरी चिकन ढाबा पर गाड़ी खाना खाने के लिए रुकी.

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गाड़ी रुकने के बाद सभी सवारियां सामान्य रूप से ढाबे पर उतरीं. सलमान अचानक ढाबे की रसोई में दाखिल हुआ और वहां रखा एक तेज चाकू उठा लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने बेरहमी से अपनी ही गर्दन पर चाकू चला दिया.

Bareilly Salman suicide case – गला कटते ही खून की धार फूट पड़ी, लेकिन सलमान वहां से भागकर सड़क की ओर गया. कुछ ही मीटर की दूरी पर वह बेसुध होकर गिर पड़ा. ढाबे पर मौजूद लोग और अन्य यात्री इस खौफनाक मंजर को देखकर सन्न रह गए.

 

 

Share.
Exit mobile version