दिल्ली में धमाके के बाद एजेंसियों की जांच तेज है. 10 नवंबर को हुई घटना के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने पूछताछ में कई राज उगले हैं. खुलासा हुआ है कि (Kashi is in pain) गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल में उत्तर प्रदेश के मंदिर टारगेट पर थे. खासतौर पर अयोध्या और वाराणसी.
आतंकी अयोध्या में भी विस्फोट करना चाहते थे. इसके लिए गिरफ्तार हो चुकी डॉक्टर शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट भी कर रखा था. अयोध्या में ये सारे घटनाक्रम को अंजाम तक पंहुचाते उससे पहले मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ.
इसे भी पढ़ें – बिजनौर का वीडियो वायरल! शॉपिंग के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी ने तोड़ दी गैराज में खड़ी पति की कार
सूत्र के मुताबिक लाल किला में ब्लास्ट हड़बड़ी का नतीजा हो सकता है, क्योंकि अभी तक की जांच में विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
आतंकियों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि मॉड्यूल अस्पतालों को टारगेट करना चाहता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान हो. इनकी हिट लिस्ट में अस्पताल और भीड़ भाड़ वाले स्थान थे.
Kashi is in pain – दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने 300 किलोग्राम के अमोनियम नाइट्रेट को बरामद करना है. सूत्रों की माने तो 2900 किलोग्राम विस्फोटक अब तक एजेंसियां बरामद कर चुकी हैं. लेकिन अभी भी 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद नहीं हुई है.
