Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार : प्रियंका गांधी

    मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार : प्रियंका गांधी

    October 12, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Atrocities On Tribals
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मंडला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा के दौरान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों-महिलाओं पर अत्याचार और घोटालों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीनों की सरकार है। इस दौरान ढाई सौ घोटाले हुए हैं।प्रदेश में (Atrocities On Tribals)आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है।

    इसे भी पढ़ें – अंग्रेजों की विचारधारा वाले राहुल गांधी आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश कर रहे : भाजपा

    प्रियंका ने जनसभा में जय जोहार, जय सेवा, जय रानी दुर्गावती, हर-हर नर्मदे के जयघोष के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के आप अधिकारी हैं। यह अधिकार आपको मिलना चाहिए। उनके अधिकारी हमारे आदिवासी भाई बहन हैं। हमारी संस्कृति का विकास कैसे होगा? हमारी संस्कृति आगे कैसे बढ़ेगी? हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे की जाएगी? यह आपको सोचना है। मैं आपसे वोट नहीं आपकी जागरुकता मांगती हूं जिस दिन आप लोग जागरूक हो जाएंगे आप सही गलत का सही निर्णय कर पाएंगे।

    Atrocities On Tribals – उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को ताकतवर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मनरेगा शुरू किया। पलायन रोकने के लिए मनरेगा शुरू किया, ताकि ग्राम के बेरोजगारों को मनरेगा के जरिए रोजगार मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा के कार्य बंद करवा दिए। मनरेगा को पैसा भिजवाना बंद कर दिया। मनरेगा के कई काम रोक दिए गए और हमारे गांव के आदिवासी ग्रामीण बेरोजगार हो गए और घर परिवार छोड़कर पलायन करने को विवश हुए।

    इसे भी पढ़ें – चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा मंजूर करने की मांग, पैदल मार्च करने पर महिला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

    प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 बिजली यूनिट हाफ होगी। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।जातीय जनगणना की जाएगी ताकि आगे जाकर न्याय मिले। जहां 50 फीसदी से अधिक आदिवासी आबादी है, वहां छठी अनुसूची डाली जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खाली पड़े खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि समान की जाएगी। बच्चों की पहली से 12वीं तक की शिक्षा निःशुल्क होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.