Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड : रानीखेत में 20 जून से होगी सेना की भर्ती रैली

    उत्तराखंड : रानीखेत में 20 जून से होगी सेना की भर्ती रैली

    June 15, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Army Recruitment
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अल्मोड़ा : भर्ती मुख्यालय (उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश) के अंतर्गत (Army Recruitment) भर्ती सेना वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली की तिथि तय हो गई है। यह उत्तराखंड के रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में होगी। यह सेना भर्ती एआरओ अल्मोड़ा द्वारा 20 जून से आरम्भ की जा रही है। इस सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के बाद यह पहली भर्ती रैली होगी। इस वर्ष भी यह रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में की जाएगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस वर्ष की भर्ती रैली में ना सिर्फ कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा,बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – भारत 2047 तक बन जाएगा विकसित राष्ट्र : जनरल वीके सिंह

    इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक भर्ती आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी,क्लर्क,स्टोर कीपर,टेक्नीशियन,ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के चयन के लिए,ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में रहे अभ्यार्थियों की भर्ती रैली 20 जून से 15 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव लाते हुए, भारतीय सेना ने ऑनलाइन परीक्षा को पहला चरण बनाया है। इस चरण में सफल होकर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक चिकित्सा परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। शारीरिक परीक्षा तथा चिकित्सकीय जांच के मध्य उनके दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति : डॉ. धन सिंह रावत

    Army Recruitment – सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा हाल ही में इस सिलसिले में नागरिक प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की बैठक में रैली के समस्त इंतजाम पुख्ता करने के लिए निर्णय लिए गए थे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डीएम कार्यालय ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। नागरिक प्रशासन की ओर से भर्ती रैली के समस्त इंतजाम और देखभाल के लिए रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.