बठिंडा : बठिंडा के जोगी नगर इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब फौज में तैनात एक कांस्टेबल ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना जोगी नगर की गली नंबर 5/5 की बताई (Army Jawan Crime Case) जा रही है, जहां अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं और इलाके में हड़कंप मच गया।
इसे भी पढ़ें – राज्यपाल VS विपक्ष: पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा, राज्यपाल के संबोधन को बीच में ही रोका
जानकारी के अनुसार आरोपी हरप्रीत सिंह, जो सेना में तैनात है, ने गुस्से में आकर पहले अपने पिता दलजीत सिंह पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसने गोली चला दी, जो दलजीत सिंह के कंधे में जा लगी। गंभीर हालत में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां परमजीत कौर की भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
इसे भी पढ़ें – मोनीप्रीत से नैंसी ग्रेवाल बनी यूट्यूबर की हत्या, निहंग सिखों से क्या था विवाद? गैंगस्टर अर्श डल्ला ने ली जिम्मेदारी
Army Jawan Crime Case – घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरजोत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरप्रीत सिंह कथित तौर पर डिप्रेशन से पीड़ित है और उसकी मानसिक बीमारी की दवा भी चल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
