दिल्ली।केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur On Kejriwal Govt) ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन बनाने का वादा किया था लेकिन वह जेल में ही सब कुछ बना रहे हैं। श्री ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 202 प्रीत विहार,208 अनारकली, 207 विश्वास नगर, 242 दयालपुर एवं 230 भजनपुरा में मेगा रोड शो, सभाओं और जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुनः भाजपा को जिताने की अपील की और दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर तीखे प्रहार किये।
इसे भी पढ़ें – चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए तीन पूर्व AAP विधायक
श्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश ने अरविंद केजरीवाल के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो भ्रष्ट के साथ साथ बेशर्म भी है। श्री अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वो दिल्ली को लंदन बनाएंगे और अब ऐसा लग रहा है कि वो सब कुछ जेल में ही बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने अपने सात साल के कार्यकाल में झूठ की राजनीति पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है। जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, मालिश का आनंद ले रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं। मिनरल वाटर से लेकर मालिश तक, सभी पांच सितारा सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। यह केजरीवाल के मॉडल में ही हो सकता है। आप के मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं।
इसे भी पढ़ें – आज चुनाव प्रचार में निकलेंगे भाजपा और आप के दिग्गज, अंतिम दौर में केजरीवाल ने भरी हुंकार
Anurag Thakur On Kejriwal Govt – ठाकुर ने कहा, “आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले, भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले 7 सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अध्याय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झाँसे में नहीं फँसने वाली है।केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इन्होंने तो बच्चों के क्लासरूम तक नहीं छोड़े, उसमे भी घोटाला किया। टॉयलेट्स को क्लासरूम बताया। ये ऐसी सरकार है जिसने शिक्षा के विस्तार की बजाय ठेकों का विस्तार किया। लोग अब इनकी असलियत जान चुके हैं।