अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके (illegal arms smuggling) पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी विदेश में बैठे एक मुख्य तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से आने वाली अवैध हथियारों की खेप प्राप्त करते थे और उन्हें पंजाब के विभिन्न अपराधी तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। यह नेटवर्क सीमा पार से संगठित अपराध को बढ़ावा देने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। हथियारों की बरामदगी से साफ है कि गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

 illegal arms smuggling – पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। यह जांच की जा रही है कि यह खेप आखिरकार किन अपराधियों तक पहुँचने वाली थी।

 और भी गिरफ्तारियों की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और इस तस्करी गिरोह में शामिल अन्य स्थानीय संपर्कों की पहचान की जा रही है। विदेशी तस्कर की पहचान और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों का खुलासा होगा।

Share.
Exit mobile version