Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान
    • CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय
    • फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस
    • SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची फाइनल, आयोग ने वेबसाइट पर किया अपलोड
    • रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी
    • बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और बीजेपी में सुलह, जानिए क्या था विवाद
    • किशनपुरा लूटकांड मामले में नया मोड़, गैंगस्टर लिंक आया सामने
    • फिर गर्मी पकड़ने लगी जोर, बिजली की डिमांड में भारी उछाल, अघोषित कट से जनता परेशान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » India से विवाद के बीच Maldives क्यों निभा रहा China से याराना ?

    India से विवाद के बीच Maldives क्यों निभा रहा China से याराना ?

    January 16, 2024 देश 3 Mins Read
    India से विवाद के बीच Maldives क्यों निभा रहा China से याराना ?
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भारत (India) और चीन के बीच जारी विवाद में चीन अपनी रोटी सेंकने से बाज नहीं आया है। मालदीव के नए नवेले राष्ट्रपति बने मोहम्मद मुइज़्ज़ू का भारत विरोधी रुख़ जगज़ाहिर है। लेकिन चीन के 5 दिवसीय दौरे से लौटने के बाद उनकी भाषा और सख़्त हो गई है।

    इसके पीछे मुख्य तौर पर 2 कारण नज़र आते है। एक तो चीन के साथ मालदीव के हुए 20 समझौते और दूसरा लक्षद्वीप-मालदीव को लेकर भारत के साथ पैदा हुआ विवाद। भारत(India) और मालदीव में भड़के तनाव के बीच चीन ने आग में घी डालने का काम किया है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, 18 जनवरी से राहत के आसार

    मंत्रियों ने पीएम मोदी के ख़िलाफ़ किए थे आपत्तिजनक पोस्ट 

    अब हम आपको कुछ दिन पीछे ले चलते है। मुइज़्ज़ू जब चीन के दौरे पर निकलने वाले थे, ठीक उससे पहले लक्षद्वीप और मालदीव में टूरिज़्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवाद छिड़ गया। मालदीव के 3 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए।

    इसके बाद मालदीव की विपक्षी पार्टियों ने मुइज़्ज़ू सरकार को घेर लिया। इधर भारत(India) से मालदीव जाने वाले सैलानियों ने बुकिंग कैंसिल कराना शुरू किया। चौतरफ़ा दबाव पड़ता देख मालदीव सरकार ने अपने 3 मंत्रियों को निलंबित कर दिया, उनमें से 2 मुइज़्ज़ू के बहुत क़रीबी हैं।

    इसे भी पढ़ें – जिनको कभी किसी ने पूछा नहीं, उनको मोदी पूछता भी है और पूजता भी है : प्रधानमंत्री

    मालदीव और चीन की नजदीकियों से क्या भारत को है खतरा?

    दरअसल चीन हिंद महासागर में अपनी ताकत बढ़ाना चाहता है। इसके लिए उसे मालदीव की जरूरत है। मालदीव में नई सरकार बनी तो चीन की कोशिशों को और बल मिल गया।क्योंकि मालदीव के नए नवेले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन के समर्थक हैं। भारत से ताजा विवाद की वजह से मालदीव और चीन में अब और नजदीकियां बढ़ने लगी हैं।

    हाल ही में मोहम्मद मुइज्जू ने चीन की यात्रा की और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद दोनों देशों ने ट्रेवल और समुद्री अर्थव्यवस्था समेत 20 समझौते किए। चीन ने 130 मिलियन डॉलर का मदद दिया है, जो मालदीव की विकास परियोजनाओं पर खर्च होगा। 20 समझौतों में टूरिज़्म सेक्टर को बढ़ावा देने का समझौता भी शामिल है।

    इसे भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे के आवास के सामने बम विस्फोट की धमकी, मातोश्री के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

    भारत को है इससे खतरा

    दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का सबसे ज्यादा खतरा भारत(India) को है। चीन मालदीव में अब अपना सैन्य बेस बनाना चाहता है, जिससे भारत की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगेगा। दूसरी ओर अब मालदीव सरकार ने भारत सरकार को मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी की डेडलाइन दे दी है। मालदीव सरकार का मानना है कि देश में भारतीय सैनिकों की उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा है।

    मालदीव से भारतीय सेना लौटी तो इसका सीधा फायदा चीन की सैन्य बेस बनाने की कोशिशों को मिलेगा। मालदीव में 88 भारतीय सैनिक हैं। बता दें कि चीन दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर बदले गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत का नाम लिए बिना कहा, हम छोटे देश हो सकते हैं, लेकिन इससे किसी को हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।

    किसी भी देश को किसी अन्य देश के घरेलू मामलों को प्रभावित करने का अधिकार नहीं है। हम एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र हैं। मुइज्जू ने भारत पर मालदीव की निर्भरता को कम करने की योजनाओं की भी घोषणा की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान

    CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय

    मन की बात में पीएम मोदी ने की तारीफ, अब क्या बोलीं भारतीय नौसेना की 2 बहादुर अधिकारी

    हिंसा के बाद लेह-लद्दाख में टेंशन और कर्फ्यू, टूरिज्म पर दिख रहा पहलगाम जैसा असर

    गांधी के परपोते तुषार निकालेंगे पदयात्रा, आखिर क्या है इसका मकसद, जानें पूरा कार्यक्रम

    हमारी जान सीधा गोली मारकर ली जाए… पीएम मोदी ने याद किया शहीद भगत सिंह का साहस

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.