जहां देखो वहां एआई अपने पैर पसार रहा है, अब हेल्थ केयर में भी एआई की एंट्री हो गई है. अमेजन ने अब लोगों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट और ऐप में कस्टमर्स के लिए हेल्थकेयर AI असिस्टेंट (Amazon AI Health Expert) को शामिल किया है. इस एआई हेल्थ एक्सपर्ट को ऐप और साइट में शामिल करने के पीछे कंपनी का मकसद 30 से ज्यादा बीमारियों की देखभाल को आसान बनाना है.

कंपनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट रिजल्ट समझा सकता है, मरीजों को प्रोवाइडर्स से कनेक्ट कर सकता है और दवाओं और लक्षणों के बारे में सवालों के जवाब दे सकता है. जनवरी में अनाउंस किया गया यह मॉडल पहले सिर्फ कंपनी के क्लिनिकल सर्विस प्रोवाइडर वन मेडिकल के मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा. आसान भाषा में अगर समझें तो इस नए एआई हेल्थ टूल का इस्तेमाल हर कोई कर पाएगा.

इसे भी पढ़ें – क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया ‘बायो-कंप्यूटर’, जीवित कोशिकाओं से चलेंगे भविष्य के डेटा सेंटर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,अमेजन वन मेडिकल के चीफ मेडिकल ऑफ़िसर एंड्रयू डायमंड ने कहा, हेल्थकेयर में रुकावट पैदा करने वाले लॉजिस्टिकल और इन्फ़ॉर्मेशनल काम को संभालने के लिए हेल्थ AI को डिजाइन किया गया है, ताकि मरीज और प्रोवाइडर उन चीजों पर ज्यादा समय दे सकें जो सबसे ज्यादा जरूरी है.

Amazon AI Health Expert – मुंहासे और सिर की जूं से लेकर डायबिटीज और स्लीप एपनिया जैसी नॉन-इमरजेंसी कंडीशन के लिए, ये एआई एजेंट लक्षणों को मैनेज करने, वर्चुअल असेसमेंट करने और इलाज की सलाह देने में मदद कर सकता है. कस्टमर को एआई असिस्टेंट को मेडिकल डेटा एक्सेस करने की परमिशन देनी होगी जिसमें लैब रिजल्ट, रिकॉर्ड और क्लिनिकल नोट्स शामिल हैं.

 

Share.
Exit mobile version