• ‘इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की?’

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि ‘समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जिन्ना के प्रति प्रेम अभी भी अटूट है तो वे यह बताएं कि इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की?’

उन्होंने कहा कि ‘जिन्ना के प्रति प्रेम और समर्पण भाव दिखाकर सपा मुखिया देश मे जिन्नावादी सोच का समर्थन कर रहे हैं। जिन्ना का गुणगान करने वाले लोगो को जनता कभी माफ नही करेगी। जनता जिन्ना वादियों को सबक सिखाने को तैयार है।’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि ‘यह बेशर्मी नहीं तो और क्या है कि देश के विभाजन के लिए ज़िम्मेदार व्यक्ति को सपा प्रमुख लगातार देशभक्त और महान स्वतंत्र संग्राम सेनानी बता रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि ‘सपा मुखिया को इतिहास पढ़ना चाहिए कि देश के बंटवारे के समय किस तरह लाखों हिन्दुओं का रक्तपात किया गया था। लाखों हिन्दू एक झटके में ही दरबदर कर दिए गए थे।’

उन्होंने कहा कि ‘तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कैसे कोई व्यक्ति भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तुलना जिन्ना से कर सकता है।’

‘उन्होंने कहा है कि इस तरह की बातें करना सपा नेताओं के संस्कार में हैं। लोग अभी भूले नहीं हैं कि कैसे निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गईं थी और बिना अंतिम संस्कार के शवों को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया था।’

Exit mobile version