Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 SI सस्पेंड, SHO लाइन अटैच
    • कफ सिरप का खौफ खत्म: MP में जहरीली सिरप पीने वाले 200 बच्चे खतरे से बाहर, बड़ी राहत की खबर
    • रिटायर इंजीनियर का ‘खजाना’: भोपाल में छापे में मिला 33 लाख कैश, ढाई किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति
    • PWD इंजीनियर के घर मिला खजाना: रिटायर्ड अधिकारी के ठिकानों पर छापा, करोड़ों का कैश और संपत्ति जब्त
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    • BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?
    • गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट
    • 35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला कहा,खीरी कांड के लिए सरकार और मंत्री पुत्र जिम्मेदार

    अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला कहा,खीरी कांड के लिए सरकार और मंत्री पुत्र जिम्मेदार

    February 19, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Akhilesh Yadav on Khiri Incident
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खीरी कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा। अखिलेश ने कहा कि जिन्हें जमानत मिल गई है, उन्हें जनता की अदालत में भी जमानत नहीं मिली है। सभी जगहों पर जनता बीजेपी की जमानत जब्त करेगी।
    Akhilesh Yadav on Khiri Incident – शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने 44 मिनट के भाषण में अखिलेश यादव ने खीरी कांड को लेकर जमकर हमला बोला।

    अखिलेश यादव ने कहा कि तिकुनिया कांड के लिए मंत्री पुत्र और भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। मंत्री पुत्र की जमानत पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा यह लोग जमानत इतनी जल्दी इसलिए करा रहे हैं क्योंकि इनको मालूम है कि सरकार बदलने वाली है। सरकार बनी तो पैरवी भी ढंग से होगी। इन अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि कौन भूल सकता है कि दिल्ली में कितना बड़ा आंदोलन चला।

    इसे भी पढ़ें – आतंकवादी के परिवार के साथ गहरा रिश्ता, योगी ने सपा पर साधा निशाना

    बैरिकेडिंग लगा दी गई। ट्रैक्टरों में डीजल नहीं मिलता था। घरों पर पुलिस लगी थी। पर किसान पीछे नहीं हटे। काले कानून पीछे हटाने पड़ गए। अखिलेश ने कहा कि कि अगर काका गए हैं तो बाबा भी जाएंगे। अखिलेश ने काका का मतलब काले कानून बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे।

    Akhilesh Yadav on Khiri Incident and BJP

    तीसरे चरण का वोट पड़ जाने दो। गर्मी निकालने वालों की जनता भाप निकाल देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट बिजली देने का ऐलान किया और उसी दिन से भाजपा की बिजली गुल हो गई। अखिलेश ने कहा गन्ना किसानों के भुगतान के लिए फार्मर कॉर्पस फंड बना रहे हैं, जिससे 15 दिन के अंदर गन्ना किसानों को भुगतान मिल सके।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट

    35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

    ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

    मायावती का बड़ा ऐलान: ‘2027 में अकेले ही दम पर लड़ेगी BSP’, लखनऊ रैली से गठबंधन की अटकलों पर विराम

    सुरक्षा में सेंधमारी : CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब

    आत्मनिर्भर भारत : कानपुर में बन रहे स्वदेशी पैराशूट, जेट पायलटों के लिए बने सुरक्षा कवच

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.