अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण पंथक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ‘गुरु ग्रंथ साहिब जागत जोत सुरक्षा एक्ट-2026’ की धाराओं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े एक विवादित वायरल वीडियो पर विस्तृत चर्चा हुई। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने (Akal Takht Sahib Meeting) स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अब कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम जमानत

Akal Takht Sahib Meeting – जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने जानकारी दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जांच के लिए फोरेंसिक लैब के नाम सुझाने का आग्रह किया था, लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद अकाल तख्त ने स्वयं दो मान्यता प्राप्त एजेंसियों से जांच कराई। दोनों एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के उस वायरल वीडियो को सही पाया है जिसमें वे कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिख रहे हैं।

 वीडियो में बेहद आपत्तिजनक दृश्यों का दावा

बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि वायरल वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री दस सिख गुरुओं और शहीद संत ज्ञानी जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाले की तस्वीरों के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकतें कर रहे हैं। इन दृश्यों को लेकर सिख समुदाय में भारी आक्रोश है और जत्थेदार ने इसे कौम के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है।

Share.
Exit mobile version