बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने बीते साल रिलीज हुई ‘सैयारा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. अपनी डेब्यू फिल्म से अहान पांडे को काफी उम्मीदें थीं और ये मूवी उनके साथ-साथ मेकर्स की (Ahaan Pandey’s blast) उम्मीदों पर भी खरी उतरी. अपनी पहली ही फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने थिएटरों में ताबड़तोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 570 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
‘सैयारा’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अहान पांडे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले यंग एक्टर्स में से एक बन गए हैं. उन्हें हर तरफ से फिल्ममेकर्स से ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. जो भी ऑफर अहान पांडे को मिले हैं, उनमें से उन्होंने’ सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली गैंगस्टर बेस्ड लव स्टोरी के लिए हामी भरी है.
इसे भी पढ़ें – कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे को दो और एक्साइटिंग फीचर फिल्में ऑफर हुई हैं. इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि ‘तेरे इश्क में’ के बाद आनंद एल राय ने अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म अहान पांडे को ऑफर की है. एक्टर को आइडिया पसंद आया है और आगे क्या करना है इस पर फैसला करने से पहले वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.
Ahaan Pandey’s blast – इसके अलावा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अहान को ‘कर्ण’ नाम की फिल्म ऑफर की है. कर्ण एक एम्बिशियस एक्शन फिल्म है. महाभारत के इस कैरेक्टर को स्क्रीन पर लाने के लिए अहान सबसे सही एक्टर हैं. रिपोर्ट की मानें तो अहान इस विजन से खुश हैं और जल्द ही फिल्म के लिए अपना टेक तय करेंगे.
