कासगंज : बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) चित्रकूट से कासगंज जेल भेज दिया गया है। विधायक अब्बास अंसारी का अब नया ठिकाना कासगंज की हाई सिक्योरिटी जेल होगी। अब्बास को कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज लाया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी सौरभ दीक्षित ने पूरे जिले में कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ ही जेल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा से इस्तीफा देते समय रो पड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, बोले- ये मेरे लिए कठिन समय
संतोष कुमार (डीएसपी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) ने कहा, अब्बास अंसारी (एसबीएसपीविधायक) चित्रकूट कारागार में बंद थे। उन्हें कासगंज शिफ्ट किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मैनपुरी में पुलिस तैनात की गई है। माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चित्रकूट से कासगंज जेल भेज दिया गया। मनी लॉड्रिंग के मामले में अब्बास अंसारी चित्रकूट की रगौली जेल में निरूद्ध थे। पिछले दिनों विधायक से अवैध रूप से मेल मुलाकात करने पहुंची पत्नी निकहत को जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पकड़ा था।
इसे भी पढ़ें – रूरा कांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Abbas Ansari – निकहत को न्यायिक हिरासत में कर्वी जेल भेज दिया गया था। इसी कड़ी में अब्बास का स्थानांतरण कासगंज जेल में किये जाने का निर्णय शासन ने लिया था। आज सुबह अब्बास अंसारी को चित्रकूट जेल से शिफ्ट करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी जहरं अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे कासगंज जेल के लिये रवाना किया गया। बुधवार सुबह चित्रकूट जेल से कासगंज जेल ले जाया गया। इस दौरान बेहद कड़े सुरक्षा प्रबंध थे। कासगंज जेल में अब्बास को बेहद कड़ी निगरानी में रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।