रांची : दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद से झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने में जुटी अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ ने झारखंड प्रदेश के लिए 49 सदस्यीय प्रदेश समन्वय समिति की घोषणा की है. नवगठित (AAP’s big bet in Jharkhand) समन्वय समिति में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों और जोनल पर्यवेक्षकों को भी स्थान दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – फर्जी भाई बनकर महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी, धमकी देकर अकाउंट कराया खाली

 AAP’s big bet in Jharkhand – आप के प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल और सह प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नई समन्वय समिति की घोषणा की है. घोषित नवगठित कमिटी में पूर्व प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी और देवनाथ सिंह को भी इस बार जगह दी गयी है. प्रदेश समन्वय समिति का सचिव प्रीतम कुमार मिश्रा को और प्रवक्ता भाष्कर सुमन को बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में बेकाबू होकर पलटी बारातियों से भरी बस, 9 लोगों की दर्दनाक मौत; 50 से ज्यादा घायल

आम आदमी पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा को बनाया गया है. जबकि मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी कुमार राकेश संभालेंगे. घोषित आम आदमी पार्टी प्रदेश समन्वय समिति में प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी नरेंद्र चौबे, प्रदेश पंचायत राज प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी के विश्वा, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रभारी शालिग्राम मिश्रा, प्रदेश वित्त प्रभारी पी कुमार, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ प्रभारी मंटू पांडेय, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ प्रभारी अमित कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, सह प्रभारी सीताराम राणा, प्रदेश सूचनाधिकार प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्ण किशोर और प्रदेश ऑटो प्रकोष्ठ प्रभारी संजय राम को भी शामिल किया गया है.

 

Share.
Exit mobile version