पार्टी के नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि AAP प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।
इसे भी पढ़ें – रिमांड के दौरान Arvind Kejriwal को मिली ये सुविधाएं
26 मार्च को करेंगे पीएम आवास का घेराव
AAP मंत्री ने कहा, ”इस गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कल हमारे मंत्री, पार्षद, अधिकारी, इंडिया ब्लॉक के नेता सभी इस तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कल सुबह 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचेंगे। इस साल होली कार्यक्रम नहीं होगा। 25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है। 26 मार्च को पूरी दिल्ली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम आवास का घेराव करेगी।
इसे भी पढ़ें – आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी को हिरासत में लिया गया, दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन
चुनाव आयोग से मिले इंडिया गठबंधन के नेता
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में विपक्षी नेताओं को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ चुनाव आयोग से मुलाकात की। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा, “लगभग हर विपक्षी दल यहां है। यह घटना (दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी) देर रात हुई। हमने चुनाव आयोग के साथ विस्तृत चर्चा की है।
