दिल्ली विधानसभा ने राजधानी दिल्ली में 53 मंदिरों को ध्वस्त करने की अनुमति मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार को भेजे गए एक पत्र के खिलाफ मंगलवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया।भाजपा पर निशाना साधते (AAP Surrounded BJP) हुए पांडे ने कहा कि 53 मंदिरों को तोड़ने की केंद्र की यह मांग भगवा पार्टी के पाखंड को उजागर करती है। उन्होंने दावा किया कि जिन मंदिरों को तोड़ने की मांग की गई है, उनमें राम, कृष्ण, दुर्गा और साईं बाबा के मंदिर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – अग्निवीरों ने तोडा रिकॉर्ड, अग्निपथ के लिए भारतीय वायु सेना में आये 7.5 लाख आवेदन

दिलीप पांडे ने विधानसभा में कहा कि भाजपा ने इस देश के हिंदुओं को यह बताने की कोशिश की है कि अगर वे भाजपा का हिस्सा हैं तो ही वे सच्चे हिंदू हैं। फिर वे पत्र लिखते हैं, मंदिरों को तोड़ने की अनुमति मांगते हैं। उन्होंने भाजपा पर विकास की आड़ में वाराणसी और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ी संख्या में मंदिरों को नष्ट करने का आरोप लगाया।’आप’ के नेता ने दावा किया कि विश्व की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के लिए हाल ही में इसने (भाजपा ने) 296 से अधिक ऐसे ढांचों को नष्ट कर दिया है, जिनमें 250 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसी परियोजनाओं के लिए मंदिरों को तोड़ते हैं और फिर सच्चे हिंदू होने का दावा करते हैं। अयोध्या में, विकास की आड़ में भगवान शिव के मंदिर सहित 176 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर को लेकर विरोध बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया

AAP Surrounded BJP – कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार की लालसा इतनी अधिक है कि वह गरीबों के घरों, दुकानों और बालकनियों को गिराने तक नहीं रुकी, बल्कि मंदिरों के खिलाफ भी विध्वंस नोटिस जारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मंदिरों को धमकी दे रहे हैं कि अगर वे विध्वंस कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहते हैं तो अपनी गुल्लक से पैसे दें। आतिशी ने कहा कि भाजपा की पैसों की लालसा पूरी नहीं हो रही, अब 53 मंदिरों को गिराने की बारी आई है। यह सदन भाजपा और केंद्र की कड़ी निंदा करता है और भाजपा से आग्रह करता है कि वह हमारे विश्वास और मंदिरों को बख्श दें।

Share.
Exit mobile version