Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत
    • निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली
    • लव जिहाद पर भड़कीं साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केंद्र ने दिल्ली सरकार से 53 मंदिर तोड़ने की अनुमति मांगी, AAP ने विधानसभा में BJP को घेरा

    केंद्र ने दिल्ली सरकार से 53 मंदिर तोड़ने की अनुमति मांगी, AAP ने विधानसभा में BJP को घेरा

    July 6, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    AAP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली विधानसभा ने राजधानी दिल्ली में 53 मंदिरों को ध्वस्त करने की अनुमति मांगने के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार को भेजे गए एक पत्र के खिलाफ मंगलवार को निंदा प्रस्ताव पारित किया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया।भाजपा पर निशाना साधते (AAP Surrounded BJP) हुए पांडे ने कहा कि 53 मंदिरों को तोड़ने की केंद्र की यह मांग भगवा पार्टी के पाखंड को उजागर करती है। उन्होंने दावा किया कि जिन मंदिरों को तोड़ने की मांग की गई है, उनमें राम, कृष्ण, दुर्गा और साईं बाबा के मंदिर शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – अग्निवीरों ने तोडा रिकॉर्ड, अग्निपथ के लिए भारतीय वायु सेना में आये 7.5 लाख आवेदन

    दिलीप पांडे ने विधानसभा में कहा कि भाजपा ने इस देश के हिंदुओं को यह बताने की कोशिश की है कि अगर वे भाजपा का हिस्सा हैं तो ही वे सच्चे हिंदू हैं। फिर वे पत्र लिखते हैं, मंदिरों को तोड़ने की अनुमति मांगते हैं। उन्होंने भाजपा पर विकास की आड़ में वाराणसी और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़ी संख्या में मंदिरों को नष्ट करने का आरोप लगाया।’आप’ के नेता ने दावा किया कि विश्व की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने के लिए हाल ही में इसने (भाजपा ने) 296 से अधिक ऐसे ढांचों को नष्ट कर दिया है, जिनमें 250 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसी परियोजनाओं के लिए मंदिरों को तोड़ते हैं और फिर सच्चे हिंदू होने का दावा करते हैं। अयोध्या में, विकास की आड़ में भगवान शिव के मंदिर सहित 176 मंदिरों को नष्ट कर दिया गया।

    इसे भी पढ़ें – फिल्म ‘काली’ के विवादित पोस्टर को लेकर विरोध बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया

    AAP Surrounded BJP – कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार की लालसा इतनी अधिक है कि वह गरीबों के घरों, दुकानों और बालकनियों को गिराने तक नहीं रुकी, बल्कि मंदिरों के खिलाफ भी विध्वंस नोटिस जारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मंदिरों को धमकी दे रहे हैं कि अगर वे विध्वंस कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहते हैं तो अपनी गुल्लक से पैसे दें। आतिशी ने कहा कि भाजपा की पैसों की लालसा पूरी नहीं हो रही, अब 53 मंदिरों को गिराने की बारी आई है। यह सदन भाजपा और केंद्र की कड़ी निंदा करता है और भाजपा से आग्रह करता है कि वह हमारे विश्वास और मंदिरों को बख्श दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका

    JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR

    फिर शर्मसार हुई दिल्ली मेट्रो! किसी बात पर छिड़ी ‘जंग’, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

    नोएडा में अलर्ट! इन तीन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने से बचें, अथॉरिटी ने जारी किए 46 खसरा नंबर, कभी भी चल सकता है बुलडोजर

    छठ पर रेलवे का ‘झूठ’ बेनकाब! 12000 स्पेशल ट्रेनों के दावे फेल, दिल्ली-पटना रूट पर सिर्फ 19 ट्रेनें, यात्री बेहाल

    संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.