Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भीड़ का महासागर! नई दिल्ली स्टेशन पर हर 45मिनट में बिहार की ट्रेन, 1.5 लाख अतिरिक्त यात्रियों को कैसे संभाल रहा है रेलवे?
    • CM मोहन यादव का भावुक पल! उज्जैन गौशाला में की गोवर्धन पूजा, प्यार से बछड़े को उठाया अपनी गोद में।
    • मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में $4$ उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त
    • दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’, प्रदूषण के लिए पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार
    • CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना! ‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’, जनता को बताया अपने कार्यकाल का फर्क
    • बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की $40$ स्टार प्रचारकों की सूची, कौन-कौन से बड़े नाम दिखाएंगे दम? (देखें पूरी लिस्ट)
    • शर्मनाक: नशा मुक्ति केंद्र में शख्स की संदिग्ध मौत! घरवालों ने कहा- ‘पीट-पीटकर मारा गया’, शरीर पर मिले बंधे होने और चोट के निशान
    • ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार, मेधा कुलकर्णी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वार्ड परिसीमन पर AAP को एतराज, चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव

    वार्ड परिसीमन पर AAP को एतराज, चुनाव आयोग को सौंपे सुझाव

    September 30, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    AAP Objected
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली नगर निगम वार्ड परिसीमन के तरीके को आप ने (AAP Objected) अतार्किक और राजनीति से प्रेरित बताया है। आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग की ड्राफ्ट परिसीमन पर अपनी आपत्ति और सुझाव सौंपे हैं। इस दौरान आप विधायक सौरभ भारद्वाज, एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक समेत अन्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से निगम चुनाव जल्द कराने की भी मांग की।

    इसे भी पढ़ें – PFI पर प्रतिबन्ध के बाद दिल्ली पुलिस चौकस, उत्तर पूर्वी जिले में येलो स्कीम लागू

    दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज हमलोग एमसीडी चुनाव को लेकर परिसीमन आयोग से मिले। दिल्ली में जो वार्ड बनाए गए हैं, वहां कहीं पर 90-95 हजार वोट हैं और कहीं 30 हजार। समस्या यह है कि हर वार्ड के लिए एक निश्चित फंड राशि आती है। ऐसे में जहां आबादी अधिक है, वहां विकास कार्य प्रभावित होगा। पार्टी ने कहा कि अगर आबादी को बचे वार्ड में बराबर बांटकर फिर एक वार्ड खत्म किया जाता तो वार्ड के अंदर आबादी को लेकर इतना बड़ा अंतर नहीं आता।

    AAP Objected – पार्टी का कहना है कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से 2011 की जनगणना जनसंख्या आंकड़ों को परिसीमन का आधार बनाया गया है। उसके अनुसार दिल्ली की आबादी 1.64 करोड़ से अधिक है। इसका मतलब दिल्ली के 250 वार्डों की औसत जनसंख्या 65,674 होनी चाहिए। वर्तमान परिसीमन मसौदे ने असमानता की स्थिति पैदा कर दी है, जिसमें वार्डों के जनसंख्या उसके क्षेत्रफल में अंतर है। उदाहरण के लिए मयूर विहार फेज-1 वार्ड में आबादी 93,381 है, जबकि चांदनी चौक में 35,509 है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रत्येक वार्ड के लिए समान फंड दिया जाता है, जबकि इन वार्डों में जनसंख्या 35 हजार से 90 हजार तक है।

    इसे भी पढ़ें – हेलमेट लगाकर दी बाइक चलाने की सीख, हेलमेट मैन के साथ निकाली मशाल रैली

    आप का कहना है कि कम आय वाले वार्डों में आबादी बढ़ाकर उन्हें अंधेरे में धकेला गया है। उदाहरण के तौर पर ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में सीआर पार्क, ग्रेटर कैलाश और चिराग दिल्ली तीन वार्ड हैं। वार्डों की संख्या ज्यों की त्यों है, जबकि एरिया को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। परिसीमन से पहले वार्डों की आबादी 60 हजार थी। ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड की आबादी 59,633 थी, लेकिन अब इसे घटाकर 45,174 कर दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भीड़ का महासागर! नई दिल्ली स्टेशन पर हर 45मिनट में बिहार की ट्रेन, 1.5 लाख अतिरिक्त यात्रियों को कैसे संभाल रहा है रेलवे?

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’, प्रदूषण के लिए पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार

    नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! गिलास में पटाखा रखकर जलाना पड़ा भारी, तेज धमाके से युवक की मौके पर ही मौत

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    दिल्ली बनी ‘गैस चैंबर’! दिवाली के बाद हवा ‘खतरनाक’ स्तर पर, कई जगहों पर AQI $979$ पार

    कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.