दिल्ली में चल रहे जल संकट के बीच भाजपा ने दिल्ली में AAP सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, इस प्रदर्शन पर AAP सांसद संजय सिंह से निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा द्वारा प्रायोजित जल संकट है।

उन्होंने कहा कि जब मैं ये कह रहा हूं कि भाजपा द्वारा प्रायोजित तो इसका मतलब है कि मैं बताना चाहता हूं कि भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोगों को पानी ना मिले। और इसके लिए भाजपा बहुत प्रयास भी कर रही है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

हरियाणा नहीं दे रहा पूरा पानी

संजय सिंह ने कहा दिल्ली के अंदर हरियाणा से आता है। हरियाणा को दिल्ली को एक निश्चित मात्रा में पानी देना होता है। अगर हरियाणा ऐसा नहीं करता है तो दिल्ली में पानी की कमी हो जाती है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों के आंकड़े बताते हुए कहा कि हरियाणा की ओर से दिल्ली को जितनी मात्रा में पानी देना चाहिए उतना हरियाणा नहीं दे रहा है।

Share.
Exit mobile version