Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » फरार AAP विधायक वसावा ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसपर्मण, गिरफ्तार

    फरार AAP विधायक वसावा ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसपर्मण, गिरफ्तार

    December 15, 2023 देश 2 Mins Read
    AAP MLA Surrendered
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देडियापाड़ा : वन विभाग के कर्मियों को कथित तौर पर धमकाने और (AAP MLA Surrendered) हवाई फायरिंग करने के मामले में महीने भर से अधिक समय से फरार गुजरात के आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा ने नर्मदा जिले के देडियापाड़ा कस्बे में पुलिस के समक्ष बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वसावा सुबह यहां आप कार्यालय से जुलूस का नेतृत्व करने के बाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देडियापाड़ा पुलिस थाने पहुंचे। उनके जुलूस के कुछ वीडियो उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी साझा किये हैं।

    इसे भी पढ़ें – संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाली नीलम है अच्छी-खासी पढ़ी लिखी, 6 डिग्री और NET क्वालिफाई

    उनके आत्मसमर्पण के बाद उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम सरवैया ने बताया कि उनके साथ तीन अन्य आरोपियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, दो नवंबर को अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वसावा फरार थे। तीन अन्य आरोपी भी फरार थे, जिन्होंने वसावा के साथ आज हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हमने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के अंदर अदालत में पेश किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – संसद सुरक्षा चूक मामला : फरार मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

    AAP MLA Surrendered – वसावा की पत्नी शकुंतला, उनके निजी सहायक जीतेंद्र वसावा के साथ किसान रमेश भाई को मामला दर्ज होने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वे अब भी जेल में हैं। जनजातीय समुदाय के नेता वसावा देडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) का प्रतिनिधित्व करते हैं और विधानसभा में आप के विधायक दल के नेता हैं। वह आप की केंद्रीय गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जनसुराज में RCP सिंह का जलवा: प्रशांत किशोर की 51 कैंडिडेट वाली लिस्ट में 16 ‘दलबदलू’, आरसीपी का दबदबा कायम

    बंगाल में ‘SIR’ पर तकरार: CM ममता बनर्जी ने कहा- केंद्र की यह नीति राज्य में लागू नहीं होगी

    मायावती का चौंकाने वाला दांव : लखनऊ रैली में योगी की तारीफ, अखिलेश पर निशाना

    जैश की नई चाल : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से टूटकर अब मैसेज और ब्रेनवॉश से महिलाओं को बना रहा मोहरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’

    SC का सख्त आदेश: पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करें राज्य सरकारें, फुटपाथों के लिए बनाएं कड़े नियम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.