Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’
    • 22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    • 3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया
    • PM मोदी का मंत्र: ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले
    • मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा
    • सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब
    • दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग
    • ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 9
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » निगम चुनाव के लिए AAP का घोषणापत्र जारी, सीएम केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी

    निगम चुनाव के लिए AAP का घोषणापत्र जारी, सीएम केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी

    November 11, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    AAP Manifesto
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए शुक्रवार को ‘आप’ का घोषणापत्र (AAP Manifesto) जारी कर दिया। केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एमसीडी के लिए ‘केजरीवाल की दस गारंटी’ दी हैं। सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों के लिए ‘आप’ की 10 गारंटियों की घोषणा की, जिसमें दिल्ली में तीनों लैंडफिल साइटों को साफ करना, नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करना और निगम कर्मियों को समय पर सैलरी का भुगतान जैसी गारंटियां शामिल है।

    इसे भी पढ़ें – सर्वे और संगठन की सहमति से प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, तीन चरणों में जारी हो सकती है सूची

    केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया, जबकि ‘आप’ हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में 20 से अधिक सीटें नहीं जीतेगी। दिल्ली के 250 वार्ड वाले निगम के लिए चार दिसंबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

      निगम चुनाव के लिए ‘AAP’ की 10 गारंटी

    1. दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे और कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।

    2. वसूली व्यवस्था को बंद करेंगे। एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। अवैध निर्माणों को पैनल्टी लेकर नियमित करेंगे।

    3. पार्किंग की समस्या का समाधान करेंगे।

    4. सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे।

    5. दिल्ली में सड़कें-गलियां बेहतर बनाएंगे।

    6. नगर निगम के सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की हालत सुधारेंगे।

    7. नगर निगम के सभी पार्कों को संवारेंगे और दिल्ली को पार्कों की राजधानी बनाएंगे।

    8. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और समय पर सैलरी देंगे।

    9. व्यापारियों के लिए लाइसेंसिंग प्रक्रिया आसान करेंगे। इंस्पेक्टर राज भी खत्म करेंगे और भी समस्याओं से मुक्ति दिलाएंगे।

    10. रेहड़ी-पटरी वालों की समस्या का समाधान करने के लिए वेंडिंग जोन बनाकर लाइसेंस देंगे।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी, यति नरसिंहानंद पर मुकदमा दर्ज

    AAP Manifesto – इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी में इस बार भाजपा की 20 से भी कम सीटें आएंगी। यह बात मैं लिखकर दे सकता हूं।केजरीवाल ने की दिल्लीवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि योगा रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि योग करवाने वालों को वोट देना। लड़ाई करने वालों को वोट मत देना, बल्कि स्कूल बनाने वालों को वोट देना, दिल्ली को रोकने वालों को वोट मत देना, बल्कि दिल्ली चलाने वालों को वोट देना।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया

    अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, लंबे इंतजार के बाद केंद्र ने सरकारी आवास किया अलॉट

    दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों पर खतरा: लाल किला हुआ काला, हुमायूं का मकबरा भी चपेट में

    यह धर्मांधता नहीं पागलपन है : CJI गवई पर हमले की कोशिश पर सुप्रिया श्रीनेत का कड़ा बयान

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-NCR में शुरू हुई 10 फ्री एंबुलेंस सेवा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.