Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’
    • 22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    • 3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया
    • PM मोदी का मंत्र: ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले
    • मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा
    • सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब
    • दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग
    • ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 9
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP के 134 उम्मीदवारों की सूची जारी, 60 से ज्यादा महिलाओं ने बाजी मारी

    AAP के 134 उम्मीदवारों की सूची जारी, 60 से ज्यादा महिलाओं ने बाजी मारी

    November 12, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Labor Department
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की (AAP Candidates List) पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप की पहली लिस्ट में 134 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। दोपहर 12 बजे से उम्मीदवारों के नामों को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की मैराथन बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। पीएसी ने सर्व सम्मति से आम आदमी पार्टी से जुड़कर जमीनी स्तर पर जनहित के लिए काम करने वाले 90 फीसद पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय लिया। मंथन के बाद 134 उम्मीदवारों के नाम पिटारे से बाहर निकलकर सामने आए हैं।

    इसे भी पढ़ें – गुजरात और एमसीडी चुनाव एक साथ कराना भाजपा की साजिश – अरविंद केजरीवाल

    ‘आप’ के टिकट पर एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। एमसीडी के 250 वार्डों में से 134 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बाकी बचे 116 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी जारी की थी।

    AAP Candidates List – आप की पहली सूची में 60 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। कुछ देर पहले ही एमसीडी चुनाव को लेकर आप ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें आप संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संजय सिंह, राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह समेत पंजाब के कई मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – आप और बीजेपी के बीच दंगल शुरू, केजरीवाल की 10 गारंटी पर बीजेपी ने गिनाईं ’10 उपलब्धियां’

    पार्टी का मानना है कि जनता से सरोकार रखने वाले लोग ही चुनकर आएंगे तभी जनता की समस्याओं का समय से समाधान हो सकेगा और दिल्ली को साफ सुथरा और विश्व स्तरीय शहर बनाने में सबका सहयोग मिल सकेगा। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की भारी संख्या को देखते हुए योग्य प्रत्याशियों के चयन में कई पहलुओं को ध्यान रखा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से काफी पहले ही आवेदन पत्र मांग लिए थे, ताकि समय रहते एक-एक आवेदक के बारे में बारीकी से जांच पड़ताल की जा सके। आपको बता दें कि एमसीडी के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना 7 दिसंबर को होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया

    अरविंद केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, लंबे इंतजार के बाद केंद्र ने सरकारी आवास किया अलॉट

    दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारकों पर खतरा: लाल किला हुआ काला, हुमायूं का मकबरा भी चपेट में

    यह धर्मांधता नहीं पागलपन है : CJI गवई पर हमले की कोशिश पर सुप्रिया श्रीनेत का कड़ा बयान

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली-NCR में शुरू हुई 10 फ्री एंबुलेंस सेवा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.