आज लोकसभा क्षेत्र जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबाणी कीर्तन कर सृष्टि की भलाई के लिए प्रार्थना की।
इसे भी पढ़ें – पंजाब के सीईओ सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए PAMS किया लॉन्च
चारों धर्मों के लिए समान है सचखंड श्री दरबार साहिब
पवन कुमार टीनू ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के प्रचार से पहले दरबार साहिब में माथा टेकने आए हैं। वह भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब चारों धर्मों के लिए समान है और इसके लिए वे दरबार साहिब आए हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक में लोकतंत्र को कैसे बचाया जाए और पंजाबियों को कैसे एकजुट किया जाए, इसे लेकर भी बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने दो साल में पंजाब में कई विकास कार्य किए हैं। 40 हजार बच्चों को नौकरियां दी हैं और लोगों को अस्पतालों में मुफ्त दवाएं और मुफ्त बिजली दी है।