Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP विधायक के बिगड़े बोल, कहा केजरीवाल पर अपमानजनक टिप्पणी सिर कलम करने लायक

    AAP विधायक के बिगड़े बोल, कहा केजरीवाल पर अपमानजनक टिप्पणी सिर कलम करने लायक

    March 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    AAP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ सोमवार को विधानसभा में भारी हंगामे के बीच निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान ‘आप’ (AAP) विधायक ने कहा कि ऐसी टिप्पणी सिर कलम करने लायक है।

    AAP – विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने हंगामे के बीच भाजपा के तीन विधायकों अनिल बाजपेयी, जितेंद्र महाजन और अजय महावर को कुछ देर के लिए निलंबित कर दिया। तीनों विधायक अपने स्थानों पर खड़े हो गए थे, जिसके बाद अध्यक्ष ने उनसे बैठने का अनुरोध किया। वे नहीं माने और फिर अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद, एक बार फिर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई। इससे पहले सुबह भी कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया था।

    इसे भी पढ़ें – अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर हंगामा, भाजपा के तीन विधायक सदन से निलंबित

    सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक आसन के पास आ गए थे और केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के नेता की टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी करने लगे थे।’आप’ के विधायक मोहिंदर गोयल ने मांग की कि गुप्ता अपनी कथित टिप्पणी को लेकर माफी मांगें। उन्होंने गुप्ता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव की मांग भी की।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। विपक्ष के नेता को माफी मांगनी चाहिए।सदन की कार्यवाही पुन: शुरू होने पर अध्यक्ष ने गोयल द्वारा पेश निंदा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उसे ध्वनिमत से पारित किया गया। गोयल ने कहा कि हम अच्छे लोग हैं, हमारे कार्यकर्ता शरीफ हैं। अन्यथा, ऐसी टिप्पणी सिर कलम करने लायक है। उन्होंने गुप्ता को चुनौती दी कि वे ऐसी टिप्पणी भाजपा शासित राज्यों के किसी मुख्यमंत्री के खिलाफ करें।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा पर पटियाला में FIR, केजरीवाल पर किया था ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट

    सदन में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूड़ी ने कहा कि अगर किसी ने भी किसी आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है, तो मैं उसकी निंदा करता हूं। अगर आदेश गुप्ता के खिलाफ लगे आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई होगी, तो मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगूंगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR

    नोएडा में अलर्ट! इन तीन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने से बचें, अथॉरिटी ने जारी किए 46 खसरा नंबर, कभी भी चल सकता है बुलडोजर

    छठ पर रेलवे का ‘झूठ’ बेनकाब! 12000 स्पेशल ट्रेनों के दावे फेल, दिल्ली-पटना रूट पर सिर्फ 19 ट्रेनें, यात्री बेहाल

    संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर

    महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां

    कोर्ट में उमर खालिद के वकील का बड़ा दांव : केवल बयान पर आधारित केस, कोई ठोस सबूत नहीं

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.