Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शाहाबाद रैली में बोले अजय, लाडले को बनाना है मुख्यमंत्री…दुष्यंत ने बीरेंद्र सिंह को लपेट लिया

    शाहाबाद रैली में बोले अजय, लाडले को बनाना है मुख्यमंत्री…दुष्यंत ने बीरेंद्र सिंह को लपेट लिया

    November 5, 2023 हरियाणा 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शाहाबाद : जननायक जनता पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र लोकसभा की रैली शाहाबाद में आयोजित की गई। मुख्य तौर पर जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक रामकरण काला ने रैली को संबोधित किया। दुष्यंत चौटाला के‌ मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सीएम आया का नारा लगाया।

    उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद रैली के बाद प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में अगर कोई वृद्धा सम्मान अवस्था पेंशन 10 हजार रूपए देने का कार्य कोई कर सकता है तो चौ. देवीलाल की सोच पर पहरा देने वाली जजपा कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब तक संसदीय क्षेत्र में जितनी भी रैलियां की गई हैं सभी में एक से बढ़कर एक नेता पहुंचे हैं। शाहाबाद क्षेत्र में तो इसका जीता जागता प्रमाण है। इसके बाद सिरसा क्षेत्र के डबवाली में रैली होने जा रही है वह भी इससे बढ़कर रहेगी।

    चौ. बीरेंद्र द्वारा जजपा पार्टी को भाजपा से अलग होने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसी बात एक दिन में तो नहीं हो सकती। ऐसी बातें तो वह कई दिनों से सुन रहे हैं। हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए, कमेरे वर्ग को सशक्त बनाने के लिए गठबंधन जरूरी है और यह निर्णय विधायकों को करना है। उनकी बातों से सरकार की कार्यशैली पर कुछ भी प्रभाव नहीं पडऩे वाला है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज केजरीवाल विचलित हैं। पंजाब एस.वाई.एल. का पानी नहीं देना चाहती। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भगवंत मान  को इसलिए साथ रखते हैं ताकि उनका प्रोटोकॉल बना रहे।

    इनेलो द्वारा 2 डिप्टी सीएम व हुड्डा द्वारा 4 डिप्टी सीएम बनाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोई पार्टी कितने भी डिप्टी सीएम बनाए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि पिछले 4 वर्षों से उनके कार्यशैली व डिप्टी सीएम पद की गरिमा से हरियाणा संभल पाया है।

    इससे पहले कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 4 वर्ष 11 माह पूर्व जींद की धरती पर जब जजपा की नींव पड़ी थी तो किसी ने यह सोचा नहीं था कि यह पार्टी 10 विधायक लेकर सत्ता में भागीदारी करेगी। जब नगरपालिका चुनाव हुए तो कुछ लोगों ने कहा कि यह गांव की पार्टी है, शहर में इसका वजूद नहीं है। लेकिन आपके अपने शहर शाहाबाद में नगरपालिका का प्रधान जजपा पार्टी के निशान पर विजयी हुआ व सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि इसी तरह चीका, इस्माईलाबाद नगरपालिका में भी जजपा का कब्जा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में बी.सी. वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण, नैना चौटाला द्वारा शुरू की गई चुनरी चौपाल की बदौलत आज महिलाओं को पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद् में आरक्षण मिला। यह बदलाव तभी संभव हुआ जब जजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाया। संगठन की मजबूती के कारण ही हम विधानसभा में यह बदलाव लाने में संभव हुए।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाई में शाहाबाद सहित अनेक इलाके बाढ़ ग्रस्त थे। वह स्वयं शाहाबाद सहित सभी इलाकों में गए और उन लोगों तक पानी पहुंचाया जो घरों से नहीं निकल पा रहे थे। इसके अतिरिक्त एस.डी.एम. कार्यालय से उनके लिए खाने का प्रबंध किया। उन्होंने फसलों की तबाही देखी। लेकिन सरकार ने धान की दोबारा पौध तैयार करवाई व इस तरह के प्रबंध किए कि प्रदेश सरकार ने 12 जिलों में 53 लाख मैट्रिक टन धान की फसल खरीदी। चौटाला ने कहा कि पहले किसान को अपनी जमीन की फर्द निकलवाने के लिए कई दिन लग जाते थे व उन्हें पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब किसान गांव में ही कम्पयूटर सेंटर से 20 रूपए देकर अपनी फर्द निकलवा सकता है।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यह सरकार पोर्टल की सरकार है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो 2 रूपए के, 5 रूपए के मुआवजे के चेक बनते थे। अब किसान की फसल का मूल्य सीधा उसके खाते में जाता है। यह सब पोर्टल के कारण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 सितम्बर से सरकारी पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण कर दिया है। इसी तरह लगभग हर परिवार में खेवट बंटवारे की समस्या थी। सरकार ने 111-ए नियम में बदलाव कर अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को रेवन्यू अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह तहसील कार्यालय में बैठकर लोगों के खेवट बंटवारे का कार्य करेगें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 5 नवंबर की रैली के कारण कुरूक्षेत्र लोकसभा के कार्यकर्ताओं की राजस्थान चुनावों में ड्यूटियां नहीं लगाई थी लेकिन अब कल से कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी राजस्थान चुनावों में डयूटी के लिए तैयार रहें।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी संगठन मजबूत करने बारे संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो पार्टी सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि अब चुनावों में जब केवल 300 दिन के करीब का समय रह गया है तो प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताए तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी ने चुनाव पूर्व जो जनता से वायदे किए थे, वह सब वायदों को पूरा कर दिया गया है। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री बनाओ शुरू हो चुका है। दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री बनने से वृद्धावस्था सम्मान पेंशन 5100 ही नहीं 10 हजार रूपए कर दी जाएगी।

    इस दौरान विधायक रामकरण काला ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया। जिन्होंने कुरूक्षेत्र लोकसभा की रैली के लिए शाहाबाद को चुना। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं रैली में पहुंचनें के लिए कार्यकर्ताओं एवं लोगों का आभार प्रकट किया। मंच संचालन जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला एवं हल्का प्रधान जगबीर मोहड़ी ने किया। रैली के दौरान विधायक रामकरण काला व उनके सुपुत्र कंवरपाल, सुकरम पाल व  नगर पालिका प्रधान डॉक्टर गुलशन कवात्रा ने सभी  जनों को फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    डेरे की गद्दी के लिए खूनी खेल! चेला बनाने से मना किया तो किडनैप कर महंत चंबानाथ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    DGP के बेटे का ‘मौत से पहले का’ सनसनीखेज वीडियो!, पिता पर लगाया पत्नी से अफेयर का आरोप

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.