Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, पंजाब पुलिस को भी…’, आरोपों की सच्चाई बताई
    • नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! गिलास में पटाखा रखकर जलाना पड़ा भारी, तेज धमाके से युवक की मौके पर ही मौत
    • बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत, अवैध संबंधों के चलते उठाया खौफनाक कदम
    • ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ’, AIMIM चीफ ने दिया सीधा जवाब
    • पुलिस स्मृति दिवस: रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
    • कोरबा मेडिकल कॉलेज को दिवाली गिफ्ट, पीजी के सीटों को मान्यता
    • विष्णु के दीया कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कहा-दिवाली में घर की तरह स्कूल में भी दीप लगाए
    • बारिश थमते ही धूल के गुबार से परेशानी, पैच वर्क का कार्य अब तक नहीं हुआ शुरू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 60 की उम्र में थाईलैंड में गुड़गांव का परचम लहरा आई दादी

    60 की उम्र में थाईलैंड में गुड़गांव का परचम लहरा आई दादी

    November 11, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुड़गांव: कहते हैं कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र भी बाधा नहीं बनती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गुड़गांव की गीता गोदारा ने, जिन्होंने उम्र के 60 पड़ाव पार करने के बाद भी कराटे में अपना परचम लहराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 60 साल की गीता गोदारा ने थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में गुड़गांव का परचम लहरा दिया है।

    गुड़गांव की साईं कराटे एकेडमी से तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिन्होंने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हैं। मेडल जीतकर वापस लौटने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने उनका स्वागत भी किया। साई कराटे एकेडमी के डायरेक्टर और कोच सुनील सैनी ने बताया कि मुकाबला काफी मुश्किल था। सबसे बड़ी चुनौती मलेशिया और जापान के खिलाड़ियों को पछाड़ने की थी, लेकिन गुड़गांव के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराते हुए इन खिलाड़ियों को चारों कोने चित कर दिया और मेडल पर अपना कब्जा जमाया।वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने गुड़गांव से गए खिलाड़ियों की मानें तो उनके लिए मुकाबला काफी मुश्किल था।

    उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की और अपना पूरा समय इसी में दिया। इस प्रतियागिता में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल गीता गोदारा की मानें तो यह उनके परिश्रम और कोच के सहयोग और मेहनत का नतीजा है कि वह यह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुई हैं। उन्हें गर्व है कि जिस उम्र में महिलाएं आध्यात्म की ओर चली जाती हैं वहीं, वह देश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं हट रही हैं। एकेडमी के तीनों ही खिलाड़ियों द्वारा मेडल जीतने की खुशी हर खिलाड़ी के चेहरे पर देखी जा रही है। हर खिलाड़ी का कहना है कि वह भी परिश्रम करके अपने देश का नाम विश्व में रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    DGP के बेटे का ‘मौत से पहले का’ सनसनीखेज वीडियो!, पिता पर लगाया पत्नी से अफेयर का आरोप

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.