Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता की जीत! 2026 से बदलेंगे बैंक लॉकर के नियम, चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा
    • मान सरकार की पहल से ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा, SSF का ‘हौली चलो’ अभियान बना जनआंदोलन!
    • मान सरकार का ‘कल्याणकारी कन्यादान’: 5,751 बेटियों को ₹29.33 करोड़ का शुभ शगुन देकर दिया ‘आशीर्वाद’ का तोहफा
    • नेस्ले, पेप्सीको, कोका-कोला ने चुना पंजाब — मान सरकार की नीतियों पर बढ़ा भरोसा
    • सुई-धागे’ की ताकत से अब हर हाथ को मिलेगा पक्का रोज़गार!, ₹1,600 Cr निवेश से पंजाब में Technical Textile Hub
    • ओडिशा में सियासी कत्ल! : BJP नेता पीताबास पांडा मर्डर केस में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा समेत 12 गिरफ्तार
    • संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस
    • भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में पलूशन के सलूशन पर चर्चा, पर्यावरण मंत्री ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई

    दिल्ली में पलूशन के सलूशन पर चर्चा, पर्यावरण मंत्री ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई

    November 9, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Pollution Problem
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रीय राजधानी (Pollution Problem)में वायु प्रदूषण की समस्या पर चर्चा के लिए सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रियों की यह बैठक दिल्ली सचिवालय में दोपहर साढ़े 12 बजे होगी। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, मौसम की स्थिति अनुकूल होने की संभावनाओं के मद्देनजर शहर में दिवाली से ठीक पहले प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा ने बिहार भवन के नजदीक प्रदर्शन किया, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर नीतीश का मांगा इस्तीफा

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे 420 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार शाम चार बजे यह 426 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा तैयार एक्यूआई मानचित्र में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर लाल बिंदू (खतरनाक वायु गुणवत्ता का संकेत) दिखाए गए हैं। दिल्ली के पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 369, गुरुग्राम में 396, नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 450 और फरीदाबाद में 413 दर्ज किया गया।

    इसे भी पढ़ें – फैक्टरी कर्मचारी से सरेआम दो लाख की लूट, आरोपितों की तलाश शुरू

    Pollution Problem – भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की तरफ बदलने से भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं के योगदान को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, हवा की धीमी गति इस प्रक्रिया पर विपरीत असर डालेगी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की गति मौजूदा समय में लगभग पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 11 नवंबर को लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी, जिससे दिवाली से पहले प्रदूषक तत्वों को तितर-बितर करने में मदद मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

    CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    दिल्ली बनी ‘गैस चैंबर’! दिवाली के बाद हवा ‘खतरनाक’ स्तर पर, कई जगहों पर AQI $979$ पार

    कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.