Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिग्विजय को विजयवर्गीय की सलाह, कहा-अपना बुढ़ापा सुधार लो

    दिग्विजय को विजयवर्गीय की सलाह, कहा-अपना बुढ़ापा सुधार लो

    October 20, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Vijayvargiya On Digvijaya
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अपने बयानों के कारण चर्चाओं में हैं। अब उनका नया बयान आया है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सलाह दी है कि वह सोनिया गांधी के साथ राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करें ताकि उनका बुढ़ापा सुधर जाए।विजयवर्गीय लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और (Vijayvargiya On Digvijaya) दौरे कर रहे हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं, जिसके चलते चर्चाओं में हैं।

    इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : समाजवादी पार्टी ने जारी की 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

    उनका जो ताजा बयान आया है उसमें वह सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं। विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक जनसभा में उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। हम कहते थे राम लला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे, जबकि,दिग्विजय सिंह कहते थे तारीख नहीं बताएंगे। अब तो भैया तारीख भी बता दी है। कांग्रेस के नेता और  वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में राम को काल्पनिक व्यक्ति बताया था।

    इसे भी पढ़ें – मप्र में भाजपा के बागियों पर दांव लगाने से कांग्रेस में बगावत शुरू, आक्रामक हुए कार्यकर्त्ता

    Vijayvargiya On Digvijaya – विजयवर्गीय ने आगे कहा कि राम को काल्पनिक व्यक्ति बताया और रामचरितमानस को उपन्यास करार दिया, जबकि हम कहते हैं कि राम हमारे आराध्य हैं, हनुमान हमारे आराध्य हैं, रामचरित मानस हमारे समाज को मार्गदर्शन देती है। यह मर्यादा का पाठ पढाती है।विजयवर्गीय ने कहा कि राम बहुत दयालु हैं, करुणा निधान हैं, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं, इसलिए जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, दिग्विजय सिंह और आप अपनी सोनिया आंटी को लेकर परिवार के साथ वहां राम जी की शरण में जाइए, जितने पाप किए आपने, राम जी सब माफ कर देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.