Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का निधन, मुख्यमंत्री समेत अनेक नेताओं ने जताया शोक

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का निधन, मुख्यमंत्री समेत अनेक नेताओं ने जताया शोक

    October 12, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Death Of Former Union Minister
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। सरताज बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली। वे 83 साल के थे। सरताज सिंह के छोटे भाई सुरिंदर पाल सिंह ने बताया (Death Of Former Union Minister) कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार (13 अक्टूबर) को नर्मदापुर में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

    इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सर्वाधिक अत्याचार : प्रियंका गांधी

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सरताज सिंह भाजपा के कद्दावर नेता थे। वह पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। इस दौरान वह
    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में वन व पीडब्ल्यूडी जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। वह 1998 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह को भी एक बार चुनाव में पटखनी दे चुके थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में मंत्री रहे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके थे।

    इसे भी पढ़ें – अंग्रेजों की विचारधारा वाले राहुल गांधी आदिवासियों में फूट डालने की कोशिश कर रहे : भाजपा

    Death Of Former Union Minister – साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर सरताज सिंह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। बाद में उन्होंने पुन: भाजपा में वापसी कर ली थी। सरताज सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया है। चौहान ने एक्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हए कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.