Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हैरान कर देने वाला नज़ारा: बिहार में खेसारी लाल यादव पर उमड़ा प्रेम, 200 लीटर दूध से नहलाया गया, फिर हुई ‘सिक्का तुला
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर! क्रॉस वोटिंग ने पलटा खेल, रोमांचक सीट पर खिला ‘कमल
    • ISIS के फिदायीन अटैक का प्लान ध्वस्त! आतंकियों के निशाने पर थे दिल्ली और भोपाल, मंसूबे थे बेहद खतरनाक
    • B.Tech इंजीनियर अपने साथी समेत गिरफ्तार, खबर पढ़ पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
    • Jalandhar में सवारियों से भरे ऑटो व ट्रैक्टर में भीषण हादसा, उड़े परखच्चे
    • पंजाब में दिनदिहाड़े घिनौनी वारदात, महिला का बीच सड़क दुपट्टे से गला घोंटने के बाद…
    • Registry के खर्च में भारी बढ़ोतरी, आम लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल…
    • Ludhiana में नहीं थम रहीं वारदातें, पहले कनपटी पर तानी पिस्तौल और फिर…
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, टैक्सी लूटने के बाद चालक को एक किमी तक घसीटा

    इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला, टैक्सी लूटने के बाद चालक को एक किमी तक घसीटा

    October 12, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Dragged The Driver
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : महिपालपुर में एनएच-8 पर मंगलवार रात को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। बदमाश टैक्सी को लूटने के बाद चालक (Dragged The Driver) को एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए।घिसटने से चालक के एक हाथ के चिथड़े उड़ गए। सिर का एक हिस्सा और शरीर के पिछले हिस्सा का मांस सड़क पर रगड़ने से पूरी तरह घिस गया। पीड़ित फरीदाबाद निवासी बिजेंदर शाह (43) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस शुरू में सड़क दुर्घटना की कार्रवाई कर रही थी, लेकिन वारदात के दो वीडियो सामने आने पर पुलिस के होश उड़ गए। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वसंत कुंज (नाॅर्थ) थाना पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रही ईडी : AAP

    दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात एनएच-8 पर अर्जुन विहार (आर्मी) से लेकर महिपालपुर के बीच हुई। माना जा रहा है कि यहां बदमाशों ने बिजेंदर से उसकी टैक्सी लूट ली। इसके बाद टैक्सी से नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसका एक हाथ पिछले पहिये में अटक गया। बदमाश जब टैक्सी लेकर भागे तो बिजेंदर साथ में घिसटता चला गया। पता होने के बावजूद बदमाशों ने टैक्सी नहीं रोकी। बदमाश उसे एक किमी तक घसीटते ले गए। हालांकि पुलिस 500 मीटर दूर घसीटने की बात कह रही है। घिसटने से बिजेंदर के कपड़े फट गए। एक हाथ, सिर का एक हिस्सा व शरीर का पिछला हिस्सा पूरी तरह घिस गया। हड्डियां भी घिस गईं। टैक्सी से छूटकर बिजेंदर बीपीआरएनडी के कार्यालय
    के पास जाकर गिरकर सर्विस रोड पर पहुंच गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    इसे भी पढ़ें –  AAP को खत्म कर देना चाहते हैं मोदी : केजरीवाल

     Dragged The Driver – दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना रात 11.30 बजे मिली थी। पुलिस शुरू में सड़क दुर्घटना की कार्रवाई कर रही थी। कुछ समय बाद पुलिस को घटना स्थल के दो वीडियो मिले। इन्हें देखने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। वसंत कुंज (नाॅर्थ) थाना पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एनएच-8 पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ISIS के फिदायीन अटैक का प्लान ध्वस्त! आतंकियों के निशाने पर थे दिल्ली और भोपाल, मंसूबे थे बेहद खतरनाक

    दिल्ली में कृत्रिम बारिश का मिशन सफल! बादल बरसाने की तैयारी पूरी, 4 घंटे में एयरक्राफ्ट कानपुर लौटा

    जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना! YEIDA ला रहा 2200 प्लॉट्स की बंपर हाउसिंग स्कीम

    दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: 75+ एनकाउंटर, सिग्मा गैंग का अंत! DCP संजीव यादव की लाइफ पर बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म

    पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

    गांव वालों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मरने से पहले Video Viral

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.