Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
    • दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल
    • CBI का सबसे बड़ा खुलासा: अनिल अंबानी और राणा कपूर की ‘जुगलबंदी’ का राज़, कैसे जनता के पैसों का हुआ हेरफेर, समझें पूरा नेक्सस
    • इंटरनेशनल ऑपरेशन: गैंगस्टर राशिद केबलवाला अजरबैजान से दबोचा गया, हाशिम बाबा-लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी
    • छात्रा से गैंगरेप पर सख्त कार्रवाई: तीनों आरोपी दबोचे गए, पीड़ित पिता का दर्द- “डर के मारे अब यहां नहीं पढ़ा सकता”
    • पटना मेट्रो बनी ‘रील्स जोन’: चलती ट्रेन में ठुमके लगाती दिखी युवती, यात्री बोले- “ये सब क्या देखना पड़ रहा है?”, वीडियो वायरल
    • दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड की एंट्री: मौसम विभाग का अलर्ट, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बदला मिजाज, यूपी में भी कनकनी शुरू
    • CM मोहन का किसानों को तोहफा: क्या है भावांतर योजना? जिसके लिए MP के किसान जता रहे आभार, जानें कैसे मिलेगा फायदा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मध्यप्रदेश : हारी हुई सीटों पर लोकसभा सांसद, तो प्रदेश के मंत्री फिर से अपनी ही सीटों पर उतारे

    मध्यप्रदेश : हारी हुई सीटों पर लोकसभा सांसद, तो प्रदेश के मंत्री फिर से अपनी ही सीटों पर उतारे

    October 10, 2023 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    BJP fourth List
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान (BJP fourth List) के बाद जारी की गई भारतीय जनता पार्टी की 57 प्रत्याशियों की चौथी सूची में पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के 24 मंत्रियों को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, ऐसे में पार्टी अब तक की अटकलों को खारिज करते हुए पुराने चेहरों को ही उतारने की रणनीति पर अमल करती दिखाई दे रही है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कल शाम जारी की गई सूची में मुख्यमंत्री श्री चौहान को एक बार फिर उनके परंपरागत क्षेत्र बुधनी से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही 24 वर्तमान मंत्रियों की भी सीटें घोषित की गई हैं।

    इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान, तीन दिसंबर को आएंगे परिणाम

    BJP fourth List – विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। पार्टी की इस चौथी सूची में 24 वर्तमान मंत्रियों को फिर से उन्हीं के क्षेत्रों से चुनावी मैदान में उतारा गया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, भूपेंद्र सिंह खुरई से, गोपाल भार्गव रहली से, अरविंद सिंह भदौरिया अटेर से, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर से, भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण से और गोविंद सिंह राजपूत सुरखी से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह मंत्री राहुल सिंह लोधी को खरगापुर से, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पन्ना से, राजेंद्र शुक्ल को रीवा से, बिसाहू लाल सिंह को अनूपपुर (अजजा) से, मीना सिंह को मानपुर (अजजा) से, कमल पटेल को हरदा से और डॉ प्रभुराम चौधरी को सांची (अजा) सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। मंत्री रामकिशोर कांवरे परसवाड़ा से, विश्वास सारंग नरेला (भोपाल) से और प्रेम सिंह पटेल बड़वानी (अजजा) से फिर से चुनाव लड़ेंगे।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस को वोट देने का मतलब इसे कूड़ेदान में डालना – विजयवर्गीय

    मंत्री विजय शाह एक बार फिर हरसूद (अजजा) से, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर से, तुलसी सिलावट सांवेर (अजा) से, डॉ मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से, जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ (अजा) से, हरदीप सिंह डंग सुवासरा से और ओमप्रकाश सखलेचा जावद से प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसी बीच कल की इस सूची में जिन मंत्रियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं, उनमें सबसे अहम नाम मंत्री गौरीशंकर बिसेन (बालाघाट से), ऊषा ठाकुर (महू से), इंदर सिंह परमार (शुजालपुर से) और महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी से) का है।वरिष्ठ मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी से) इसके पहले ही सार्वजनिक मंचों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। इसी बीच मंत्री ओ पी एस भदौरिया (मेहगांव से), सुरेश धाकड़ (पोहरी से), ब्रजेंद्र सिंह यादव (मुंगावली से) और रामखेलावन पटेल (अमरपाटन से) का टिकट भी अभी घोषित नहीं किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    CM मोहन का किसानों को तोहफा: क्या है भावांतर योजना? जिसके लिए MP के किसान जता रहे आभार, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.