Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव आयोग की सख्ती: बिहार विधानसभा चुनाव में सेल्फी लेने पर बैन, वोटरों को मिलेगी विशेष सहूलियत
    • कलयुगी बाप की हैवानियत: सौतेली बेटी को बेरहमी से गला रेतकर मारा, मां (सास) बोली- तुरंत कर दो एनकाउंटर
    • बांके बिहारी मंदिर का अनसुलझा रहस्य: कहाँ गया तहखाने का खजाना? 29 अक्टूबर को खुलेगा बैंक के संदूक का राज
    • दुखद घटना के बावजूद फर्ज निभाया: पत्नी का निधन, फिर भी वोट डालने पहुंचे बीजेपी विधायक
    • भावांतर योजना पर बवाल: धार की राजगढ़ मंडी में किसानों का उग्र प्रदर्शन, गेट पर ताला जड़कर मॉडल रेट की मांग
    • ई-अटेंडेंस पर टकराव! ‘पर्सनल फोन पर नहीं लगेगी हाजिरी’
    • एड जगत का बड़ा नुकसान: ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ जैसे यादगार कैंपेन के पीछे रहे पीयूष पांडे का निधन
    • सिवनी हवाला कांड: पूजा पांडेय के ‘सर’ की पहचान पर SIT का फोकस, META से मांगी गई पूरी WhatsApp कॉल डिटेल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » क्या राहुल गांधी राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलेंगे, गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे : भाजपा

    क्या राहुल गांधी राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलेंगे, गहलोत का इस्तीफा मांगेंगे : भाजपा

    September 30, 2023 देश 2 Mins Read
    Women's Safety Issue
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा (Women’s Safety Issue) के मुद्दे पर शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वह इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात करेंगे और उनसे इस्तीफा देने को कहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी से अपनी चुप्पी तोड़ने और गहलोत के नेतृत्व में अपनी पार्टी की राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने को कहा।

    इसे भी पढ़ें – कृषि वैज्ञानिक एम.एस स्वामीनाथन का हुआ निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

    जयपुर के एक गांव में शुक्रवार को सड़क के किनारे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पूनावाला ने हाल के दिनों में राज्य में दर्ज हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के कई अन्य मामलों का भी हवाला दिया और दावा किया, यह सिर्फ एक घटना नहीं है… मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में
    राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में देश में शीर्ष पर है।  उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस के साढ़े चार साल के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

    इसे भी पढ़ें – मेरे नाम से कोई घर नहीं, देश की बहनों के नाम से घर बनवा दिए : नरेन्द्र मोदी

    Women’s Safety Issue – उन्होंने कहा,प्रियंका गांधी ने नारा दिया था लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ लेकिन राजस्थान में महिलाएं आज पूछ रही हैं कि लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं?  भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार मिले लेकिन राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा का अधिकार सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है।भाजपा प्रवक्ता ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ हालिया मामलों का जिक्र किया और कहा, न तो राहुल गांधी और न ही प्रियंका वाद्रा ने कभी इन घटनाओं की निंदा करते हुए कोई बयान दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एड जगत का बड़ा नुकसान: ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ जैसे यादगार कैंपेन के पीछे रहे पीयूष पांडे का निधन

    सीएम चंद्रबाबू नायडू ने BAPS अबू धाबी मंदिर को बताया ‘शांति और एकता की विरासत’

    जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा

    परंपरा की दीवार टूटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दर्शन पर सियासत गरम

    पीएम मोदी की जीवनी पर बर्जिस देसाई की किताब का कल होगा विमोचन, महाराष्ट्र में होगा भव्य समारोह

    कोकराझार में बड़ा आतंकी षड्यंत्र? रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, IED ब्लास्ट की आशंका, कई ट्रेनें रद्द

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.