Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल, जातिगत संतुलन साधने की कोशिश

    शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल, जातिगत संतुलन साधने की कोशिश

    August 26, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Cabinet Expansion In MP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सर्वश्री गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को कैबिनेट मंत्री और राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के रूप में (Cabinet Expansion In MP) शामिल किया। राजभवन में आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तीनों नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – स्वच्छ वायु सर्वेक्षण : देश के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इंदौर अव्वल

    Cabinet Expansion In MP – विधानसभा चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रीय, जातिगत और राजनैतिक दृष्टि से संतुलन के उद्देश्य से नए मंत्रियों को शपथ दिलायी गई है। मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी है। इसमें 25 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं। दो सौ तीस सदस्यीय राज्य विधानसभा में तय मापदंड के अनुरूप मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह अब भी एक पद रिक्त है।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा पूरी तरह से चुनाव के मैदान में, तैयारी देख कर कांग्रेस परेशान : शिवराज

    विंध्य अंचल से आने वाले श्री राजेंद्र शुक्ल रीवा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। महाकौशल अंचल से आने वाले लगभग 70 वर्षीय श्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भी राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं पहले भी दे चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी बुंदेलखंड की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्ष 2018 में पहली बार ही विधायक बने हैं। उन्हें राज्य मंत्री बनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय को साधने की कोशिश की गयी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?

    दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया

    MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज

    खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि, CM मोहन यादव ने श्योपुर से दिया तोहफा

    कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं

    वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.