Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग
    • यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान
    • दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो
    • ऐतिहासिक फैसला! पाकिस्तान में आवारा कुत्तों की हत्या पर सरकार के खिलाफ दर्ज होगा केस, जानवरों के अधिकारों पर हाईकोर्ट सख्त
    • पटाखों को लेकर जिले में नए आदेश लागू, पढ़ें…
    • 4 महीने पहले खुशी-खुशी विदा की थी डोली, कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा…
    • इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल
    • दिवाली से पहले पंजाब सरकार ने पूरा किया एक और वादा, इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मणिपुर में शांति का सूरज उगेगा, राज्य नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा : पीएम मोदी

    मणिपुर में शांति का सूरज उगेगा, राज्य नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा : पीएम मोदी

    August 11, 2023 देश 3 Mins Read
    Sun Of Peace Will Rise
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि निकट भविष्य में इस प्रदेश में शांति का सूरज उगेगा और वह नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा (Sun Of Peace Will Rise) कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को अंजाम देने वालों को सजा दिलाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर पर अदालत का एक फैसला आया। उसके पक्ष- विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं, हिंसा का दौर शुरू हो गया। कई लोगों ने अपने लोगों को खोया। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए। ये अपराध अक्षम्य हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार भरपूर प्रयास कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – संस्कृति मंत्रालय ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का करेगा आयोजन, शुक्रवार को उपराष्ट्रपति दिखाएंगे हरी झंडी

    Sun Of Peace Will Rise – उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा। मणिपुर फिर एक बार फिर शांति के साथ आगे बढ़ेगा।  वहां की माताओं-बहनों, बेटियों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है, यह सदन आपके साथ है, हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। वहां फिर से शांति की स्थापना होगी। उनका कहना था कि मणिपुर विकास के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़े, इसमें कोई कोर-कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे लिए पूर्वोत्तर हमारे जिगर का टुकड़ा है।’

    इसे भी पढ़ें – लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, तीन दिन तक चली बहस

    प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के बयान का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि मां भारती के बारे में जो कहा गया है, उससे देश को ठेस पहुंची…क्या सत्ता सुख के बिना नहीं जी सकते। क्या भाषा बोल रहे हैं? पता नहीं, कुछ लोग भारत मां की मृत्यु की कामना कर रहे हैं। ये लोग कभी लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं, संविधान की हत्या की बात करते हैं। जो इनके मन में है, वही उनके कृत्य में सामने आ जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभाजन की विभीषिका सामने है। मां भारती के तीन-तीन टुकड़े कर दिए गए। जब मां भारती की जंजीरों को तोड़ना था तो इन लोगों ने मां भारती की भुजाएं काट दीं। ये लोग किस मुंह से ऐसा बोलने की हिम्मत करते हैं… तुष्टीकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम गीत के टुकड़े कर दिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’

    छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: चेन्नई से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार, लापरवाही के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

    दुर्गापुर रेप केस : पुलिस को दोस्त पर शक क्यों? पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी से केस का रुख बदला

    जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.