Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में 4 उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त
    • दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’
    • CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना!, कहा-‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’
    • बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
    • ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार
    • ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, आरोपों की सच्चाई बताई
    • बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत
    • ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » LG के पास दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने की कोई ठोस योजना नहीं : मुख्यमंत्री

    LG के पास दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधारने की कोई ठोस योजना नहीं : मुख्यमंत्री

    June 28, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    No Concrete Plan
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार और एलजी को एक बार फिर घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत प्राथमिकताओं के चलते दिल्ली में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।
    दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने को लेकर एलजी और केंद्र सरकार के पास (No Concrete Plan) किसी ठोस प्लान का अभाव है। परिणाम स्वरूप पूरी दिल्ली में जंगल राज हो गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो पुलिस हमें दे दें। हम दिल्ली को देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाकर दिखाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में 200 यूनिट से अधिक खपत पर बिजली महंगी, आतिशी ने केंद्र को जिम्मेदार ठहराया

    दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एलजी द्वारा बुलाई गई बैठक को लेकर केजरीवाल का कहना है कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार के पास दिल्ली की कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं है। कानून व्यवस्था को लेकर केवल बैठक बुलाने से काम नहीं चलने वाला है। बैठक बुलाना तो मात्र एक औपचारिकता भर है। प्रगति मैदान में जी-20 होने वाला है। हमने वीडियो में देखा कि प्रगति मैदान के अंडरपास में दिन दहाड़े बदमाशों ने बंदूक के दम पर गाड़ी को रोका और उसका बैग लूट कर भाग गए। पूरी दिल्ली में जंगल राज हो गया है और दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के 80 फीसदी सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर : सीएम केजरीवाल

    No Concrete Plan – आगे केजरीवाल ने कहा कि आज सुबह ही एक और लूटपाट की घटना सामने आई है। जहां एक मार्केट के अंदर बदमाशों ने ताला तोड़कर दुकानदार को लूट लिया और फिर भाग निकले। केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार एलजी से सवाल करते हुए कहा कि आखिर यह दिल्ली के अंदर क्या चल रहा है? क्या देश की राजधानी के अंदर इस तरह की कानून व्यवस्था होनी चाहिए? केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ रहे अपराध के मामलों के पीछे एक ही कारण है कि केंद्र सरकार और एलजी साहब 24 घंटे सिर्फ दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’

    ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, आरोपों की सच्चाई बताई

    रोजी-रोटी पर संकट: ‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ को धमकी! दुकान बंद कराने की साजिश?

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    DGP के बेटे का ‘मौत से पहले का’ सनसनीखेज वीडियो!, पिता पर लगाया पत्नी से अफेयर का आरोप

    दिल्ली बनी ‘गैस चैंबर’! दिवाली के बाद हवा ‘खतरनाक’ स्तर पर, कई जगहों पर AQI $979$ पार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.