Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?
    • केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता
    • उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
    • रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद
    • मानवता की मिसाल: 25 लाख का इलाज गांव वालों ने कराया मुफ्त, बच्ची को मिला नया जीवन
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास : पंजाब के छात्र अब Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- ‘CM मान’
    • पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पिथौरागढ़ में श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

    पिथौरागढ़ में श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

    June 23, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Death Of 10 Devotees
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पिथौरागढ़/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक वाहन के खाई में गिरने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। मृतकों में छह बागेश्वर जिले के सामा गांव के, जबकि (Death Of 10 Devotees) चार भनार के निवासी थे। सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है। दुर्घटना पूर्वाह्न 10 बजे तेजम तहसील के होकरा गांव के पास घटित हुई। बताया जा रहा है कि मृतक आज सुबह बोलेरो वाहन संख्या यूके 02 टीए 845 से बागेश्वर जिले के शामा से तेजम के होकरा मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए निकले थे। इसी दौरान होकरा गांव से लगभग 500 मीटर पहले खाद्यान्न गोदाम के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गयी।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान : मुख्यमंत्री

    Death Of 10 Devotees – अन्य वाहन चालकों ने दुर्घटना की सूचना पिथौरागढ़ पुलिस को दी। इसके बाद नाचनी और क्वीटी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के साथ ही राजस्व की टीमें भी मौरे पर पहुंची। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी, धारचूला के उप जिलाधिकारी अनिल शुक्ला और मुख्य चिकित्साधिकारी एच एस ह्यांकी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया।

    इसे भी पढ़ें – पहाड़ से मैदान तक योगमय, मुख्यमंत्री ने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ किया योग

    मृतकों में किशन सिंह (65), श्रीमती निशा (23), उमेद सिंह (29), कुन्दन सिंह (64), धरम सिंह (74), सुरेन्द्र सिंह (38) निवासीगण सामा, बागेश्वर, खुशाल सिंह (65), महेश सिंह (40), दान सिंह (57) एवं शंकर सिंह (45) के तौर पर हुयी है। जिला प्रशासन की ओर से मौके पर ही पंचनामा की कार्यवाही के बाद शवों का पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सामा और भनार गांव में मातम पसर गया है। पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

    इंदौर-खरगोन हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    पंजाब में 5 दोस्तों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, कार के अंदर ही फंस गई लाशे…

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.