नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सड़क पार कर रहे (Young Man Run Over) एक युवक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बस के आगे गिर गया। चालक ने बस हल्की की, लेकिन बाद में वह जानबूझकर उसे कुचलता हुआ फरार हो गया। मृतक की पहचान नेपाल निवासी धनवीर सिंह उर्फ तनवीर (27) के रूप में हुई। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। करीब 20 सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद बस की पहचान हुई, जिसके बाद आरोपित अमरोहा, यूपी निवासी फिरोज खान (40) गिरफ्तार कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में जांच के बाद पुलिस ने फिरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा भी जोड़ ली है।
इसे भी पढ़ें – सरकार और सामाजिक भागीदारी के संयुक्त प्रयास से ही होगा यमुना नदी का कायाकल्प : गोपाल राय
डीसीपी सागर सिंह कलसी ने मंगलवार को बताया कि शनिवार तड़के 5.30 बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि आईपी कॉलेज लाल बत्ती के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया है। युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हुई। जांच के बाद पता चला कि मृतक सिविल लाइंस में एक खाने की दुकान पर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई अशोक कुमार व अन्यों की टीम को लगाया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की।
इसे भी पढ़ें – यमुना की सफाई पर केजरीवाल सरकार ने नहीं दिया ध्यान – वीरेंद्र सचदेवा
Young Man Run Over – करीब 20 सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपित आईएसबीटी की ओर से आई। बाद में बस चालक ने एक पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया। इसके बाद वह रिंग रोड पर जाने लगा। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में आरोपित को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह पिछले तीन साल से निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस चला रहा है।