नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के मानसरोवर गार्डन इलाके में मंगलवार को तड़के एक मकान में आग लगने से 78 वर्षीय एक महिला (Woman Dies Due To Fire) की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दमकल अधिकारियों को रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
इसे भी पढ़ें – देश का विकास रोकने की इच्छुक ताकतें AAP के खिलाफ : केजरीवाल
पुलिस ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी थी जिस पर लगभग डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अक्षत कौशल ने बताया कि मकान के अंदर एक महिला और एक पुरूष अचेत अवस्था में पाया गया। उनकी पहचान महेन्द्र कौर और उसके पुत्र सुरेन्द्र पाल (49) के रूप में हुई।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पहला हिंदू जिला बनाने का एलान, हिंदू राष्ट्र पंचायत के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज
Woman Dies Due To Fire – उन्होंने बताया कि दोनों को तुरंत आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र कौर को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेन्द्र पाल को वहां से राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनके अनुसार, सुरेन्द्र अब तक बेहोश है। कौशल ने बताया कि घटनास्थल पर अपराध शाखा का एक दल और फॉरेंसिक टीम भेजी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।