Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजनौर में UP पुलिस का अमानवीय चेहरा! घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, जाँच के आदेश
    • शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजी घाटी
    • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही $5$ घंटे की लंबी लाइन, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल
    • महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बवाल! परंपरा को लेकर साधु-पुजारी भिड़े, दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई
    • इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल
    • CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा
    • CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच
    • बदमाशों का दुस्साहस! पुलिस टीम पर भीषण हमला, 8 पुलिसकर्मी हथियार छोड़ जान बचाकर भागे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली अतिथि गृह हत्याकांड, आरोपी महिला गिरफ्तार

    दिल्ली अतिथि गृह हत्याकांड, आरोपी महिला गिरफ्तार

    April 8, 2023 क्राइम 3 Mins Read
    Guest-House-Murder-Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक अतिथि गृह में कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार (Guest House Murder Case) किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। उसके अंजलि, निक्की और निकिता सहित कई उपनाम हैं। पुलिस के अनुसार, मयूर विहार निवासी दीपक सेठी (53) पिछले सप्ताह बलजीत लॉज में अपने कमरे में मृत पाया गया था, उसके मुंह के पास झाग था। उन्होंने बताया कि उसके शव के पास से एक हस्तलिखित पत्र भी मिला था।

    इसे भी पढ़ें – बड़े एयरलाइनों में नौकरी दिलाने का झांसा दे 50 युवकों को बनाया शिकार, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    पुलिस के मुताबिक, सेठी 30 मार्च को रात 8.50 बजे अतिथि गृह में पहुंचे थे। उनके साथ एक महिला भी थी, जो आधी रात के करीब अतिथि गृह से चली गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के संपर्क विवरण का विश्लेषण किया और उन्हें मुख्य संदिग्ध के नंबर सहित कुछ अन्य संदिग्ध नंबर भी मिले। उन्होंने बताया कि यह नंबर (मुख्य संदिग्ध का) फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 20 मार्च को जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को संतगढ़ इलाके के एक स्थान से भी नंबर को रिचार्ज किया गया था। पुलिस ने उस स्थान पर पहुंचने के बाद पाया कि नाइजीरियाई नागरिक चिडे ने उसे रिचार्ज किया था।

    इसे भी पढ़ें – पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने के नाम करते थे ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

     Guest House Murder Case – वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चिडे ने खुलासा किया कि यह नंबर उसकी लिव-इन पार्टनर मधुमिता की दोस्त निक्की उर्फ ​​निकिता का है। बाद में, पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया।पूछताछ में पता चला कि आरोपित उषा 2022 में पानीपत में दर्ज एक मामले में जेल में बंद थी। जेल में उसकी मधुमिता से दोस्ती हो गई और वह संतगढ़ में साथ रहने लगी। पुलिस ने बताया कि सेठी को जानने वाली मधुमिता ने उसे उषा से मिलवाया।पुलिस ने बताया कि उषा ने सेठी को नशा देकर उसका सामान चुराने की योजना बनाई थी। आधी रात के आसपास, सेठी के बेहोश होने के बाद उषा ने कथित तौर पर उसका सामान चुरा लिया और मधुमिता के साथ भाग गई, जो अतिथि गृह के बाहर कैब में उसका इंतजार कर रही थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की हवा हुई जानलेवा! 29 इलाकों का AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ ‘बहुत मुश्किल’

    दिल्ली में सिग्मा गैंग का खूनी अंत! मर्डर के बाद मीडिया को कॉल, सोशल मीडिया पर डाला पर्चा

    छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

    CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.