Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “बालकनी का खौफनाक मंजर: ग्रिल पर झूलते पति को पत्नी ने पकड़ा, आँखों के सामने छूटा सहारा और चली गई जान
    • बिजनौर में UP पुलिस का अमानवीय चेहरा! घर में घुसकर महिलाओं को पीटा और बाल पकड़कर घसीटा, जाँच के आदेश
    • शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदार के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजी घाटी
    • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भक्तों का सैलाब! दर्शन के लिए लग रही $5$ घंटे की लंबी लाइन, प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल
    • महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बवाल! परंपरा को लेकर साधु-पुजारी भिड़े, दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई
    • इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल
    • CMO की दंबगई! सफाई शिकायत पर भड़के अधिकारी ने BJP नेता के घर में फिंकवाया सड़क का कचरा
    • CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AAP ने मनीष सिसोदिया के प्रति दिखाई एकजुटता, भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    AAP ने मनीष सिसोदिया के प्रति दिखाई एकजुटता, भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

    April 4, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Demonstration Outside BJP Office
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने जेल में बंद अपने नेता मनीष सिसोदिया के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय (Demonstration Outside BJP Office) के बाहर प्रदर्शन किया। सोमवार को ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। आप के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा कार्यालय जाने वाली सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था- ‘मनीष सिसोदिया तुझे सलाम’, ‘मनीष सिसोदिया को रिहा करो’ और ‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।’

    इसे भी पढ़ें – मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

    आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाई है। जनता उनके साथ है। जन कल्याण के लिए अपने जीवन समर्पित करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डाल देती है। (उद्योगपति गौतम) देश को धोखा देने वाले अडाणी जैसे लोगों को सुरक्षा मिलती है। पार्टी के एक अन्य विधायक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज तक सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आप से डरी हुई है और इस कोशिश में है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में रहें।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतें बहाल करें : केजरीवाल

    Demonstration Outside BJP Office – कुमार ने कहा कि यह प्रतिशोध की राजनीति है। भाजपा विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। ईडी अब प्रवर्तन निदेशालय नहीं रहा। यह भाजपा का चुनाव विभाग (इलेक्शन डिपार्टमेंट) बन गया है। सिसोदिया को सोमवार को विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने जांच एजेंसी के अनुरोध पर पूर्व उपमुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी। सीबीआई ने अदालत को बताया कि घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जांच महत्वपूर्ण चरण में है। सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली की हवा हुई जानलेवा! 29 इलाकों का AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ ‘बहुत मुश्किल’

    दिल्ली में सिग्मा गैंग का खूनी अंत! मर्डर के बाद मीडिया को कॉल, सोशल मीडिया पर डाला पर्चा

    छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

    CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा

    दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’

    दिल्ली का AQI ‘गंभीर’, AAP ने उठाए बड़े सवाल! ‘क्यों नहीं हुई आर्टिफिशियल रेन?’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.