Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पूरा पूर्वोत्तर अब शांति, स्थिरता और विकास के पथ पर अग्रसर : अमित शाह

    पूरा पूर्वोत्तर अब शांति, स्थिरता और विकास के पथ पर अग्रसर : अमित शाह

    April 2, 2023 देश 2 Mins Read
    Peace Stability And Development
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आइज़ोल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम पहुंचकर 2,415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मंत्री शाह ने पूर्वोत्तर के सभी सशस्त्र समूहों से मुख्यधारा में शामिल होने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने का आह्वान किया। शाह ने आज मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक जनसभा को भी संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2014 के बाद से (Peace Stability And Development) क्षेत्र में हिंसा में उल्लेखनीय कमी आई है और शांति एवं विकास का एक नया युग शुरू हुआ है।

    इसे भी पढ़ें – कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही AAP सरकार : गजेंद्र शेखावत

    उन्होंने कहा कि यहां अशांति और हिंसा थी लेकिन आज जोरामथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं, यह भारत में लोकतंत्र का एक उदाहरण है। आज यहां शांति है। उन्होंने उग्रवादियों से कहा मैं पूर्वोत्तर के सभी सशस्त्र समूहों से मुख्यधारा
    में शामिल होने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने और क्षेत्र एवं देश के विकास में योगदान देने की अपील करता हूं।
    उन्होंने कहा हम पिछले नौ वर्षों में क्षेत्र में शांति स्थापित करने और संपर्क में सुधार करने में सक्षम रहे हैं और पूर्वोत्तर में विकास की गति अब देश के बाकी हिस्सों की तरह है। पूरा पूर्वोत्तर अब शांति, स्थिरता और विकास के पथ पर अग्रसर है।

    इसे भी पढ़ें – पटियाला की जेल से 317 दिन बाद बाहर आए नवजोत सिद्धू , समर्थकों ने ढोल बजाकर किया स्वागत

    Peace Stability And Development – उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में विद्रोही संगठनों के 8,000 से अधिक कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है और 2014 की तुलना में इस क्षेत्र में हिंसा में 67 प्रतिशत की कमी आई है, जिसमें सुरक्षा कर्मियों की मौत में 60 प्रतिशत की कमी आई है और आतंकवाद से संबंधित हिंसा के कारण नागरिकों की मौत में 83 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों के साथ हुए शांति समझौतों के कारण क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में शांति लौट आई है। नतीजतन, सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के तहत अशांत कहे जाने वाले क्षेत्रों में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया

    डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’

    छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: चेन्नई से केमिकल एनालिस्ट गिरफ्तार, लापरवाही के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द

    दुर्गापुर रेप केस : पुलिस को दोस्त पर शक क्यों? पीड़िता के दोस्त की गिरफ्तारी से केस का रुख बदला

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.